FeaturedJamshedpurJharkhand

कदमा गुरुद्वारा की पुरानी कमेटी भंग, सरदार बलदेव सिंह बने प्रधान

प्रितपाल सिंह बीजी
जमशेदपुर। कदमा गुरुद्वारा साहिब के ट्रस्टी सरदार ताजबीर सिंह कलसी, सरदार नरेंद्र सिंह वालिया की देखरेख में कमेटी मेंबरों की एक बैठक शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई जिसमें पुरानी कमेटी को भंग कर दीया गया और सर्वसम्मति से अगले तीन वर्षों के लिए सरदार बलदेव सिंह प्रधान सरदार नरिंदर जीत सिंह ओहसन को ऑडिटर, सरदार जोगा सिंह को संयुक्त ऑडिटर चुना गया।
सरदार अमरजीत सिंह महासचिव, सरदार कुलवंत सिंह संयुक्त सचिव, सरदार मनजीत सिंह वकील कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर प्रधान बलदेव सिंह ने सभी कमेटी मेंबरों एवं ट्रस्टी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जल्द ही कमेटी के अन्य पदाधिकारियों का घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने पुरानी कमेटी के सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया बैठक में गुरमीत सिंह हरजीत सिंह धर्मपाल सिंह शिंगारा सिंह सरबजीत सिंह पप्पी सैनी मनजीत सिंह बाठ भगवंत सिंह जगजीत सिंह भाटिया सतबीर सिंह कल से कुलवंत सिंह भंवरा दलजीत सिंह नागी मनजीत सिंह परविंदर सिंह राजा अमरजीत सिंह कुलवंत सिंह जोगा सिंह मनजीत सिंह एडवोकेट एवं कई अन्य लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button