विधायक सरयू राय ने छठ की तैयारी को लेकर बारिडीह विधानसभा कार्यालय में बैठक की. भाजमो केंद्रीय छठ पूजा समिति ने अब तक सभी तैयारियों का खाका पेश किया. सरयू राय ने आवश्यक निर्देश दिए.

जमशेदपुर। भाजमो केंद्रीय छठ पूजा समिति की अहम बैठक बारिडीह विधानसभा कार्यालय में आयोजित की गई. बैठक में विधायक सरयू राय उपस्थित हुए. बैठक की अध्यक्षता कर रही समिति कि संयोजिका मंजू सिंह ने समिति के द्वारा छठ घाटों को दुरुस्त करने के लिए किए जा रहे सभी तैयारियों को उल्लेखित किया. मंजू सिंह ने बताया की समिति के सदस्य क्षेत्र के सभी मंडलों में प्रत्येक दिन भ्रमण कर रहें है और जमशेदपुर अक्षेस एवं जुसको के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवयशक कार्यों को निष्पादित कर रहें हैं. श्रीमती मंजू सिंह ने कहा कि दिवाली एवं काली पुजा के उपरांत 6 नवंबर से वृहद पैमाने पर छठ घाटों के सुदृढ़ीकरण का कार्य तेज गति से होगा. जिसमें सभी घाटों पर बोल्डरों को हटाना, सुरक्षा के लिए खतरनाक किनारों में बैरिकेडिंग, लाइट, पेयजल, पूजा सामग्री की व्यवस्था सहीत अन्य कार्यों को संपन्न किया जाएगा. भाजमो जमशेदपुर महानगर के सौजन्य से पूर्वी विधानसभा में छठ व्रत के लिए आवश्यक 5 फलों का वितरण होगा और लगभग 1200 परिवारों तक किफायती दरों पर क्षेत्र के छठ व्रतियों को चिन्हित कर फल का वितरण किया जाएगा. इस कार्य में भाजमो मंडल अध्यक्षों का सहयोग लिया जाएगा और फलों को प्राप्त करने के लिए कुपन प्रदान किया जाएगा.
सभी मंडलों के अंतर्गत घाटों में सेवा शिविर लगाया जाएगा और शिविर के माध्यम से बिस्कुट, चाय, पूजा सामग्री का वितरण किया जाएगा. विधायक सरयू राय ने सभी तैयारियों की समीक्षा कर आवशयक निर्देश दिए. बैठक में मुख्य रूप से भाजमो केंद्रीय पुजा समिति की मिष्टु सोना,किरण सिंह,काकोली मुखर्जी, सीमा गोस्वामी, जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा,महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, मंत्री विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, महानगर प्रवक्ता व विधायक प्रतिनिधि (व्यवसायी मामलों) आकाश शाह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कोया, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, पेयजल प्रभारी अमर चंद्र झा, जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह, निजि सचिव सुधीर सिंह, आईटी कोषांग प्रतिनिधि विकास सिंह, बारिडिह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, सितारामडेरा मंडल अध्यक्ष बिनोद यादव, टेलको मंडल अध्यक्ष महेश तिवारी, साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष वरूण सिंह, बरमामाइंस मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष कैलाश झा, लक्षमीनगर मंडल अध्यक्ष विनोद राय, संजीव कामंत, अशोक सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.
सधन्यवाद,
आकाश शाह.