विधायक सरयू राय ने अपने विधानसभा क्षेत्र के आश्रम व आसपास क्षेत्र का किया भ्रमण

जमशेदपुर। जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने आज प्रातः अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बर्मामाइंस स्थित विनोभा आश्रम, श्रीराम आश्रम, हिंद आश्रम के साथ ही आस पास के क्षेत्र का भ्रमण किया इसके पश्चात संध्या में बिरसानगर, जोन नं. 1 ‘बी’, बिरसानगर माछ पाड़ा क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से मुलाकत की और उनकी समस्याओं को जाना। विधायक श्री राय को अपने क्षेत्र में पाकर स्थानीय लोग काफी उत्साहित थे। लोगों ने बताया कि वे काफी सयम से विकास के कार्यों से वंचित थे। उन्होंने विधायक श्री राय को बताते हुए धन्यवाद दिया कि उनके माध्यम से क्षेत्र में काफी काम कार्य हुए हैं जो कार्य शेष रह गये हैं उसे भी शीघ्र पूर्ण करवाने का अनुरोध किया। विधायक श्री राय ने बताया कि उनके विधायक बनते ही पूरे विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से काफी समस्याओं की जानकारी मिली। बारी बारी से सभी कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है। विधायक श्री राय ने कहा कि उनकी समस्याओं को चिन्हित कर लिया गया है शीघ्र ही इसका समाधान होगा। भ्रमण के दौरान भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, अमित शर्मा, एम चन्द्रशेखर राव, पी विजय कुमार, दुर्गा राव, जय प्रकाश सिंह, बबलु कुमार, नंदिता गागराई, मार्टिन लाजरस के साथ ही सैकड़ों की संख्या में भाजमो कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।