FeaturedJamshedpurJharkhand

मौलाना अंसार खान ने थल सेना के अधिकारी को किया सम्मानित

जमशेदपुर।।झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश सचिव सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान भारतीय थल सेना के कर्नल मनमोहन ठाकुर से मिलने के लिए सर्किट हाउस पहुंचे। अंसार खान ने बताया भारतीय थल सेना के अधिकारी मनमोहन ठाकुर दिल्ली से आज अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जमशेदपुर पहुंचे। जमशेदपुर पहुंचने पर मौलाना अंसार खान ने अपने साथियों के साथ सर्किट हाउस जाकर उन्हें फूलों की मालाएं पहना कर और फूलों का गुलदस्ता देकर जोरदार स्वागत किया। अंसार खान और मनमोहन ठाकुर से कई घंटे तक बातचीत हुई।थल सेना के अधिकारी मनमोहन ठाकुर ने अंसार खान के देश के ऊपर जो फिल्माया गया गाना मेरे देश प्रेमियों की बहुत तारीफ किया। उन्होंने बताया यह गीत मैंने दिल्ली में कई बार देखा और यह गीत हर भारतीय के दिल में होना चाहिए। मनमोहन ठाकुर ने अंसार खान को सरोज सेवा संस्थान इस डायरी को अपनी ओर से दिया। आज स्वागत करने में मोहम्मद कैफ, मोहम्मद इमाम मुर्तुजा, आरजू खान, आदिल खान मोहम्मद शमी नूर आलम फिरोज आलम मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button