FeaturedJamshedpurJharkhand

साकची में जीण माता का महोत्सव 29 मार्च को

जमशेदपुर। जीण माता का भव्य सोलहवां वार्षिक महोत्सव का आयोजन आगामी 29 मार्च मंगलवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। मंगलवार को साकची स्थित जीण माता परिवार जमशेदपुर के कार्यालय में महोत्सव का आमंत्रण कार्ड एवं पोस्टर लांन्च किया गया। इस संबंध में संस्था के अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल ने बताया कि साकची बंगाल क्लब के एसी हॉल में दोपहर तीन बजे से मां भवानी का जीण शक्ति मंगल पाठ और संध्या 8.30 बजे से भजनों की अमृत वर्षा होगी। कोलकात्ता के कारीगरों द्धारा फूलों से माता का भव्य दरबार सजाया जायेगा। पहले आओ-पहले पाओं की तर्ज पर मंगल पाठ का कूपन भक्तों के बीच वितरण 19 मार्च शनिवार से शुभांरंभ किया जायेगा। यहां मिलेगा कूपनः- साकची बाजार शंभू खन्ना, अग्रवाल मेडिकल साकची, डाबर दुकान जुगसलाई चौक बाजार, अंजनी मेडिकल गोलमुरी एवं शोभा मेडिकल कदमा। मौके पर प्रमुख रूप से संस्थापक शंभू खन्ना, विनोद खन्ना, सांवरमल अग्रवाल, सुनील देबूका, मनोज खन्ना, मनीष और आशीष आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button