FeaturedJamshedpurJharkhandNational

राजनगर के गरीब मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्रदान करने के लिए राजनगर में डिग्री कॉलेज की स्थापना शीघ्र किया जाय

चाईबासा। राजनगर के मोंटू होटल में चाय पर गंभीर राजनीतिक चर्चा हुआ।जिसका संयोजन गैर-राजनीतिक सामाजिक संगठन के संयोजक पूर्व बैंक कर्मी अमृत मांझी ने किया।राजनीतिक चर्चा में भाजपा,टीएमसी,सेंगेल अभियान,निर्वाचन आयोग के द्वारा पंजीयन करने से पूर्व आपत्ति आमंत्रित किए गए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा और अन्य दल के समर्थक शामिल थे।मौके पर झारखंड पुनरूत्थान अभियान के मुख्य संयोजक श्री सन्नी सिंकु ने कहा कि राजनीतिक चर्चा और परिचर्चा तो होते रहेगा।लेकिन जिस राजनगर बाजार में हमलोग बैठे हैं।यह राजनगर प्रखंड या बाजार अविभाजित बिहार के समय से राजनीतिक मामले में चर्चाओं में रहा है। साथ ही झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में भी यहां के आंदोलनकारी साथी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।अब इसी विधानसभा क्षेत्र के जन प्रतिनिधि चंपई सोरेन सूबे के मुख्यमंत्री है। और जब कभी हम राजनगर आते हैं तो एक कमी खलता है,और वह कमी राजनगर में डिग्री कॉलेज की,टेक्निकल एजुकेशन की,व्यवसायिक शिक्षा की। चूंकि छात्र जीवन से हमारा संघर्ष कोल्हान विश्वविद्यालय, बीएड कॉलेज,पॉलीटेक्निक कॉलेज,मेडिकल कॉलेज,इंजिनियरिंग कॉलेज के लिए ही रहा है। और राजनगर के अधिकतम छात्र-छात्राएं या तो चाईबासा या टाटा या सरायकेला उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाने को विवश है।जबकि सभी छात्र-छात्राओं की आर्थिक स्थिति एक समान नहीं होता है। इसलिए झारखंड पुनरूत्थान अभियान सूबे के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मांग करती है। राजनगर के गरीब मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्रदान करने के लिए राजनगर में डिग्री कॉलेज की स्थापना शीघ्र किया जाय। परिचर्चा में गोविंदा तांती, मंगल सोरेन, सुरेश महतो, रविन्द्र उरांव,सोमनाथ सोरेन, बीजू बास्के, सुरेश टोपनो,शैली शैलेंद्र सिंकु एवं किशोर महतो शामिल थे।

Related Articles

Back to top button