FeaturedJamshedpur

आत्मनिर्भर भारत बनाएंगे हम, वोकल फॉर लोकल को अपनाएंगे सब

रौशन कु पांडेय
जमशेदपुर. मानगो पुल के समीप भाजपा नेताओं ने शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। उसके बाद नेताओं ने केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नेताओं के नेतृत्व में भाजपा मंडल कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्पित सपने को साकार करने आज वोकल फॉर लोकल के जरिये स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा देने वाले स्थानीय उत्पादकों को जिसमें मूर्तिकारों से लेकर छोटे उधमियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस शुभ अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर के युवा अध्यक्ष गुँजन यादव, भाजपा मानगो मंडल के मंडल अध्यक्ष विनोद राय समेत अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button