FeaturedJamshedpurJharkhand

वर्कर्स कॉलेज छात्र संघ ने कार्यपालक पदाधिकारी को अपनी मांगों से कराया अवगत

आज जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज छात्र संघ के पदाधिकारियों के द्वारा मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी के साथ बैठक किया और अपनी मांगों से अवगत करवाया।

क्या है मामला – जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज रोड में 3-4 स्थानों पर कचड़े का अंबार लगा हुआ है इस संबंध में ठेकेदार को कई बार अवगत करवाया गया है परंतु किसी के कानो तक हमारी बात नही पहुँची। जब यह मामला वरीय पदाधिकारियो के संज्ञान में आया तो आपा-धापी में कार्य करवा दिया गया।

हेमन्त पाठक ने कहा – आपाधापी में सफाई का आदेश तो मानगो नगर निगम ने दे दिया लेकिन ठेकेदार के द्वारा वर्कर्स कॉलेज गेट के सामने कचड़ा का आधा उठाव करवाया गया और बाकी को नदी की ओर धकेल दिया गया , केंद्र सरकार नमामि गंगे ,राज्य सरकार स्वर्णरेखा सफाई का कार्यक्रम चला रहा है और नगर निगम के ठेकेदार स्वर्णरेखा गंदा करो अभियान चलवा रहे है ,इसी रोड में 3 जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। अगर यह नियमित साफ सफाई नही होती है तो सारा कचड़ा छात्र संघ उठाकर मानगो नगर निगम के गेट पर डालने का कार्य करेगा।

सागर ओझा ने कहा – आज तक हमारे क्षेत्र में डोर टू डोर कचड़ा उठाव की गाड़ी आती ही नही है। कार्यपालक पदाधिकारी जी का बयान काफी हास्यपद है। सारी व्यवस्था सिर्फ फाइलों में ही सीमित है। मानगो नगर निगम शीघ्र ही साफ सफाई का व्यवस्था करवाये ओर कॉलेज बाले रोड में नियमित कचड़ा उठाव ओर साफ सफाई का ध्यान दे नही तो सारे छात्रों के साथ मानगो नगर के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान आजसू छात्र संघ के कोल्हान अध्यक्ष हेमन्त पाठक , अभाविप के प्रदेश मंत्री बापन घोष , आजसू कोल्हान उपाध्यक्ष राजेश महतो , अभाविप के सागर ओझा ,अनिप अनुरंजन ,बबलू कुमार, सुजीत महतो इत्यादि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button