FeaturedUttar pradesh

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ संपन्न

सुरेंद्र सिंह गौतम ने एक वोट से की विजय प्राप्त

उत्तरप्रदेश। हाथरस 29 दिसम्बर मीडिया प्रभारी विनोद गौतम ने बताया है कि कलेक्ट्रेट बार एसोसियेशन हाथरस का चुनाव आज दिनांक 29.को मुख्य चुनाव अधिकारी आनन्द कुमार शर्मा व सहायक चुनाव अधिकारी महेन्द्र सिंह चौधरी के समक्ष हुआ। जिसमें पूरे 45 वोट पड़े। अध्यक्ष पद हेतु सुरेन्द्र गौतम को 23 व सतीश चन्द्र को 22 वोट पडे। जिसमें सुरेन्द्र गौतम की अध्यक्ष पद हेतु एक वोट से जीत हुई। महासचिव पद पर शिवदत्त यादव, उपाध्यक्ष पद पर जितेन्द्र कुमार लवानिया, सहसचिव पद पर अखण्ड प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर नरेन्द्र कुमार शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार दीक्षित, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर राजवीर सिंह व मीडिया प्रभारी विनोद गौतम का चुनाव पहले ही निर्विरोध हो चुका है। इस कार्यक्रम में सभी अधिवक्ताओं ने भारी जोश व संतोष व्यक्त किया गया। फोटोग्राफी व स्वागत में मिष्ठान वितरण हुआ, मीडिया प्रभारी ने बताया कि चुनाव अधिकारी आनन्द शर्मा के शिष्य शिवदत्त यादव के महासचिव निर्विरोध होने पर अपने गुरू के पैर छूकर तथा उन्हें मिष्ठान खिलाकर महासचिव शिवदत्त यादव ने आभार व्यक्ति किया साथ ही गुरूओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं सभी अधिवक्ताओं ने भारी जोश के साथ अपनी उपस्थिति की।
इस अवसर पर भगवती प्रसाद पोरुष, के0के0 दीक्षित, प्रेम सिंह यादव, शिवदत्त यादव, दिनेश चन्द्र शर्मा, दुर्गा प्रसाद पोरेबाल, गोपाल प्रसाद शर्मा, महेन्द्र कुमार सिंह, मुंशी लाल, सुनील कुमार वर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, छोटे लाल यादव, बनीसिंह यादव, अखलाख अहमद, रिषी कुमार पचौरी, अखण्ड प्रताप सिंह, रनवीर सिंह, कमल प्रकाश सेंगर, प्रभूलाल शर्मा, शिवहरी शर्मा, संदीप शर्मा, राजवीर सिंह, लालता प्रसाद माहोर, महेन्द्र शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, राजेन्द्रपाल सिंह, रतन कुमार शर्मा, गोपाल प्रसाद सैनी, जितेन्द्र कुमार लवानिया, आशीष बैदल, आशीष कौशिक, गिरीश चन्द्र शर्मा, ज्ञानेन्द्र सिंह कुलश्रेष्ठ, मिथलेश शर्मा, संजय गौतम, भोतेन्द्र सिंह चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button