FeaturedJamshedpurJharkhand

रोटी बैंक ने किया महिला शक्ति मंच का गठन : मनोज मिश्रा

जमशेदपुर। रोटी बैंक द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह से जुड़ी अनेक महिलाओ को डेढ़ लाख रुपये का लोन प्राप्त हुआ है, जिनसे महिलाये अपना रोजगार खड़ी कर पायेगी और सशक्तिकरण की दिशा मे आगे बढ़ेगी। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की ओर से सम्पूर्णा माधुरी ने महिला समूह को बैंक ऑफ़ इंडिया साकची ब्रांच से लोन उपलब्ध कराने मे अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर रोटी बैंक कार्यालय छाया नगर मे एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे महिलाओ को उनके नए रूप मे आगे जाने पर सम्मानित किया गया तथा उन्हें रकम के सदुपयोग करने की सलाह दी गयी। बैठक के मुख्य अतिथि रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमेन मनोज मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओ को कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराकर उन्हें अपने पैरो पर खड़ा होने के लिए प्रेरित करना ही महिला सशक्तिकरण की दिशा मे सच्चा और सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि रोटी बैंक के द्वारा महिला शक्ति मंच नामक महिला समिति का निर्माण किया गया है, जिसके अंदर छोटे छोटे वर्गो मे अनेक स्वयं सहायता महिला समूह का गठन किया गया है, जो जेएनएसी की विभिन्न योजनाओं से जुड़ी है। रोटी बैंक के माध्यम से स्लम एरिया से जुड़े गरीब परिवार की महिलाओ को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है, जिनमे सिलाई कटाई सहित अन्य शामिल है। जिससे उनके जीवन स्तर मे सुधार होगा तथा उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्रम मे मनोज मिश्रा के साथ महिला शक्ति मंच की अध्यक्ष श्रीमती मंजू शर्मा सचिव सरोज देवी, सुभश्री दत्ता, सहित सुमित्रा कुमारी, सोमवारी, नेहा मुखी, गायत्री देवी, सावित्री देवी,माया देवी, संजना एवं काफ़ी मात्र मे महिलाओ ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button