FeaturedJamshedpurJharkhand

प्राकृतिक खेती विषय पर ग्राम प्रधानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, 4-11 जुलाई तक चलेगा कार्यक्रम

– कम से कम रसायनिक खाद का प्रयोग करें, जैविक खाद के प्रयोग के लिए करें प्रोत्साहित

जमशेदपुर: आत्मा पूर्वी सिंहभूम, समेति संस्था झारखण्ड एवं मैनेज संस्था हैदराबाद के संयुक्त तत्वाधान में संचालित ग्राम प्रधानों के लिए प्राकृतिक खेती विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का ऑनलाईन कार्यक्रम शुभारंभ किया गया । आत्मा की ओर से जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक, आत्मा कार्यक्रम में विषय प्रवेश कराते हुए इसके महत्ता की जानकारी दी। जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े । ग्राम प्रधानों को बताया गया कि कम से कम रसायनिक खाद का प्रयोग करें एवं अपने साथ-साथ अन्य किसानों को भी जैविक खाद का प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करें। कृषि विशेषज्ञों के द्वारा प्राकृतिक खेती के विभिन्न सिद्धान्त, जैविक खाद का प्रयोग, कीट एवं रोग प्रबंधन आदि के बारे में तकनीकी जानकारी दी गई।
पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखण्डों के कुल 1635 ग्राम प्रधानों को दिनांक 4 से 11 जुलाई, 2022 तक इस जागरूकता कार्यक्रम में ऑनलाईन माध्यम से जोड़ा जाएगा।
जागरूकता कार्यक्रम के प्रथम सत्र में कृषि विज्ञान के वैज्ञानिक गोंदरा मार्डी, दूसरे सत्र में CWS NGO के कृषि विशेषज्ञ श्री रवि शंकर एवं तीसरे सत्र में TSRD NGO के कृषि विशेषज्ञ श्री मधुसुदन महतो ने ग्राम प्रधानों का संबोधित किया। आगामी 11 जुलाई तक चलने वाले इस जागरूकता कार्यक्रम में तिथिवार विभिन्न प्रखण्डों के ग्राम प्रधानों को जोड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button