FeaturedJamshedpurJharkhandNational

रांची पुलिस ने मादक पदार्थों का व्यापार करने वाले एक गिरोह का किया पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

रांची पुलिस की तत्परता से नशे का व्यापार करने वाला गिरोह पुलिस की पकड़ मे आया है। पुलिस को लगातार यह सूचना प्राप्त हो रही थी, कि राजधानी रांची मे ड्रग्स, हेरोइन, अफीम और गांजा जैसी नशीली वस्तुओं का व्यापार हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने इन अपराधियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, .. और अपराधी इसमें फंस गए। पुलिस ने हरमू चौक के पास से मादक पदार्थों के साथ रंगे हाथों वसिमुद्दीन नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

रांची के नगर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने पत्रकारों को बताया कि रांची का अरगोड़ा नशीले व्यापार का हॉटस्पॉट बन गया है। और इसके सौदागर ज्यादातर नवयुवकों को अपना निशाना बना रहे हैं। वे कहते हैं कि चतरा, हजारीबाग और खूंटी से ये नशीले पदार्थ मंगाते हैं।
इधर, पुलिस ने हरमू इलाके से ही मोबाइल की छीनतई करने वाले एक अपराधी को हिरासत मे लिया है।
दरअसल, कुछ दिनों पूर्व से रांची शहर मे नशे का व्यापार फैलता जा रहा है, और कम उम्र युवा इसकी जद मे बड़ी जल्दी आ जा रहे हैं, जो बेहद चिंता का विषय है। हालांकि, पुलिस पूरी तत्परता से इसके खिलाफ अभियान भी चला रही है।

Related Articles

Back to top button