FeaturedJamshedpurJharkhandNational

चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर शॉप लैंडिंग होने पर संसद विद्युत वरण महतो ने प्रधानमंत्री और समस्त वैज्ञानिक टीम को दी बधाई

जमशेदपुर। चंद्रयान – 3 के चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग होने पर सांसद विद्युत वरण महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देश के समस्त वैज्ञानिकों के टीम को अपनी ओर से बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी है। मिशन चंद्रयान – 3 के चंद्रमा के सबसे कठिन दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बनने पर अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि देश के समस्त वैज्ञानिकों के टीम भावना के साथ साथ देश के सशक्त ,सक्षम और दूरदृष्टि वाले नेतृत्व का यह परिणाम है। उन्होंने इस सामूहिक प्रयत्नों को नमन करते हुए कहा कि मोदी जी के कारण ही यह अभियान सफल हो पाया है। आने वाले वर्षों में भारत निश्चित रूप से दुनिया के सबसे विकसित राष्ट्र की श्रेणी में शामिल होगा वह दिन अब दूर नहीं है।
सांसद श्री महतो ने वैज्ञानिकों की टीम में युवा वैज्ञानिक आयुष झा को भी विशेष रूप से बधाई दी है और कहा कि जमशेदपुर ने भी इस मिशन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है यह हम लोगों के लिए सौभाग्य एवं गर्व की बात है।

Related Articles

Back to top button