FeaturedJamshedpurJharkhand

शहर के मजदूरों ने अपने नेता राजेन्द्र सिंह के तृतीय पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

मजदूर नेता शैलेश पांडेय सहित अन्य ने बेरमो आवास पहुँच कर अर्पित किए श्रद्धासुमन

जमशेदपुर। एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक बेरमो, इंटक के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंह की तिसरी पुण्यतिथि पर जमशेदपुर व अदित्यपुर औधोगिक क्षेत्र के कामगारों ने अपने चहेते नेता राजेन्द्र बाबू को याद किया एवं श्रद्धासुमन उनकी तस्वीर के समक्ष अर्पित किए.कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया. झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के पूर्व अध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेश पांडेय के नेतृत्व में जमशेदपुर , आदित्यपुर, सरायकेला – खारसांवा, रांची, पलामू, बोकारो, डाल्टेनगंज,गुमला, धनबाद सहित पूरे प्रदेश में राजेन्द्र सिंह की पुण्यतिथि पर कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, केबुल वर्कर्स यूनियन के महामंत्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शैलेश पांडेय ने कहा कि राजेन्द्र बाबू आज भी मजदूरों के दिल में बसते है, राजेन्द्र बाबू का जीवन मजदूरों एवं कमजोर वर्ग के कल्याण को समर्पित रहा है, उनहोंने अपने जीवन काल में निरंतर निस्वार्थ भाव से कमजोर वर्ग की मदद की है जिसका परिणाम है कि मजदूर आज भी उन्हें अपने रूह में बसाए हुए है, राजेन्द्र बाबू की सौम्यतऻ एवं सभी को एक समान देखने का नजरीया उनहे दूसरो से अलग बनाता था, आदित्यपुर फेज सिक्स में आरूष मेटल वर्कर्स यूनियन द्वारा राजेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, फेज 2 में वीना मेटल इमपलाईज यूनियन, सरायकेला के कोलाबिरा अंतर्गत बिरबांस गाँव में जरूरतमंदों के खाद्य सामग्री का वितरण किया गया वही जमशेदपुर में केबुल वर्कर्स यूनियन द्वारा श्रद्धांजलि दी गई . जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रमों के पश्चात शैलेश पांडेय अपनी टीम के साथ राजेन्द्र बाबू के बेरमो आवास के लिए रवाना हुए, वहाँ आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए, जहाँ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री मिथलेश ठाकुर, राजेन्द्र बाबू के दोनों पुत्र बेरमो विधायक कुमार जयमंगल एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव कुमार गौरव सहित बेरमो की हजारों की संख्या में जनता ने राजेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेश पांडेय, केबुल यूनियन के महामंत्री यू के शर्मा, केकेसी के कोल्हान प्रभारी अवधेश सिंह, कोषाध्यक्ष शिवशंकर तिवारी, टी एन मिश्रा, जसबीर सिंह, अमृत रंजन महतो, दुर्गा राम बैठा, शैलेश शर्मा, सौरभ चौधरी, दीपक दलपत, सुधीर कुंभकार, अजित सिंह, जितेन जोशी, हर्ष पांडेय, शिवांश तिवारी, मुन्ना सिंह , त्रिवेन सोय, निर्मल यादव, मनीष घोष, अजित पातर समेत सैकड़ों मजदूर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button