FeaturedJamshedpurJharkhand

झारखंड एथलेटिक्स की वार्षिक बैठक में अजय कुमार नायक बने वरिष्ठ संयुक्त सचिव

चाईबासा। रांची में झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक आयोजित हुई,जिसमे अगले पांच वर्षों के लिए कार्यकारणी का गठन किया गया।

अध्यक्ष में चंद्रदेव प्रसाद सिंह,सचिव शिव कुमार पांडेय,कोषाध्यक्ष आशीष कुमार झा बने,पश्चिम सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ सह एथलेटिक्स संघ के सचिव अजय कुमार नायक को सर्वसम्मति से वरिष्ठ संयुक्त सचिव चुना गया।अजय कुमार नायक लगातार जिला में खेलो को बढ़ाने में कार्य कर रहे हैं,उनके वरिष्ठ संयुक्त सचिव बनने पर पश्चिम सिंहभूम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक माननीय मंत्री श्रीमती जोबा माझी (महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग)जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की,संरक्षक श्री मुकुंद रूंगटा,अध्यक्ष नितिन प्रकाश उपाध्यक्ष नीरज संदवार,जगत माझी,कोषाध्यक्ष दीपक पासवान, संयुक्त सचिव कश्मीर कांडेयांग, विजय बानरा,अर्जुन महाकुड,सह सचिव ओंकार महतो, संजीव कुमार वाहंदा,राजू विरुआ,राजेश कुमार महतो आदि खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए

Related Articles

Back to top button