FeaturedJamshedpurJharkhand

गोपियों संग नटखट बाल लीला की कथा सुन झूम उठे श्रद्धालु

भुइयाडीह नीतिबाग कॉलोनी में भागवत कथा का पांचवा दिन

जमशेदपुर। भुइयाडीह स्लैग रोड़ स्थित नीतिबाग कॉलोनी में श्री हरि गोबिन्द सेवा समिति द्धारा
आयोजित भागवत कथा में पांचवें दिन सोमवार को वृदांवन से पधारे श्रीहरि जी महाराज ने व्यासपीठ से कृष्ण भगवान की बाल लील, माखन चोरी, गोपीयों सांग नटखट लीला, गोवर्धन पर्वत को धारण करना, इंद्रा का मन मर्दन की कथा का प्रसंग विस्तार से सुनाया। श्रीकृष्ण बाल लीला की कथा सुनकर श्रद्वालु भगवान कृष्ण की जयजयकार कर भाव विभोर होकर झूम उठे। कथा के दौरान बीच-बीच में श्रद्धालुओं द्वारा नृत्य कर भक्तिभाव प्रकट किया गया। माखन चोरी की लीला का बखान करते हुए महाराज ने भगवान कृष्ण के बाल रूप का सुंदर प्रकार से वर्णन करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण बचपन में नटखट थे। भगवान बोले जिसके यहां माखन की चोरी की हो उसके द्वार पर बैठकर माखन खाने में आनंद आता है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण माखन चुरा लेते थे। गोपियों को बुरा नही लगता था, वे तो उनके बार बार दर्शन का व्याकुल होकर माता यशोदा के पास शिकायत को पहुंच जाती थीं। गोवर्धन कथा की प्रसंग सुनाते हुए कथावाचक ने आगे कहा कि गोवर्धन का अर्थ है गौ संवर्धन। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत मात्र इसीलिए उठाया था कि पृथ्वी पर फैली बुराइयों का अंत केवल प्रकृति एवं गौ संवर्धन से ही हो सकता है।

इंद्र के कुपित होने पर श्रीकृष्ण ने गोवर्धन उठा लिया था। श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों की रक्षा के लिए राक्षसों का अंत किया तथा सामाजिक कुरीतियों को मिटाने एवं निष्काम कर्म के जरिए अपना जीवन सफल बनाने का उपदेश दिया। सोमवार की कथा विश्राम के बाद मुख्य यजमान सुधा देवी-परशुराम कुमार पोद्दार और आरती देवी-श्रीहरिनाथ पंडित नेे व्यासपीठ की आरती उतारी। इस मौके पर डा. एस के तिवारी, श्री राम सरोज, विकाश शर्मा, सृष्टि सरोज, ओम प्रकाश सिंह, रवि शंकर सिंह, असीम दास, श्याम खंडेलवाल, महेश कुमार, हेमंत कुमार, प्रदीप कुमार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button