FeaturedJamshedpur

पुनः झारखंड प्रदेश सचिव बने राकेश साहू, मिले 5046 मत

जमशेदपुर। शुक्रवार को भारतीय युवा कांग्रेस चुनाव का परिणाम सामने आया। इसमें जमशेदपुर के रहने वाले सत्यम सिंह 10198 मत लाकर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव और 5046 मतों के साथ पुनः झारखंड प्रदेश सचिव पद पर राकेश साहू निर्वाचित हुए। जिलाध्यक्ष पद पर नीरज सिंह 6168 मत लाकर जीत हासिल की। इसी प्रकार पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष पद पर नीरज साहू 1978 मत लाकर जीत हासिल की, पश्चिमी विधानसभा अध्यक्ष पद पर भवानी सिंह 1798 मत लाकर जीत हासिल की। कमलेश साहू जिला महासचिव, मुकेश यादव जिला सचिव, 47 मो शाहबाज, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा उपाध्यक्ष गौतम साहू को 116 मत मिले। पोटका विधानसभा अध्यक्ष पद पर रोहन सिंह 1946 मत लाकर जीत हासिल की। जुगसलाई विधानसभा पद पर वैभव उपाध्याय मत 1100 मत लाकर जीत हासिल की। बहरागोड़ा विधानसभा अध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह 433 मत लाकर जीत हासिल की। वहीं घाटशिला विधानसभा अध्यक्ष पद पर शंकर बेहरा ने 934 मत लाकर जीत हासिल की। जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ता भालूबासा स्थित कार्यालय पर जुटे और जुलूस के शक्ल पर भालूबासा कार्यालय से जम्मू अखाड़ा हनुमान मंदिर में जा कर पूजा अर्चना की। साथ ही जनहित में गरीब गुरबा, युवाओं और महिलाओं की आवाज बनकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button