FeaturedJamshedpurJharkhandNational

पुनीता प्रिया और रिया प्रजापति का होली गीत ‘मिले मत आवा जानू होली में’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से हुआ रिलीज


मुंबई। रंगों का त्यौहार होली में रंग गुलाल अबीर के साथ हुड़दंग देखकर मिजाज मस्त हो जाता है। उस पर होली गीतों का बजना फगुआ का मजा दुगना कर देता है। इसी कड़ी में पॉपुलर सिंगर पुनीता प्रिया की आवाज में गाया हुआ बहुत ही प्यारा होली गीत ‘मिले मत आवा जानू होली में’ रिलीज किया गया है। जिसके वीडियो में अदाकारा रिया प्रजापति की अदाकारी से दिल बाग बाग हो जाता है। यह भोजपुरी होली गीत ‘मिले मत आवा जानू होली में’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस होली गीत में रिया प्रजापति कलरफुल चोली और स्काई ब्लू लहंगा पहने बला की खूबसूरत लग रही हैं। वह अपनी अदा से गरदा उड़ा रही हैं। उनका डांस मूमेंट देखकर मन मंत्रमुग्ध हो जा रहा है। इस गाने की मेकिंग बड़ा कमाल का किया गया है। यह होली सांग काफी रिच लेबल पर शूट किया गया है। इस मजेदार होली सांग में रिया प्रजापति अपने प्रेमी के हरकतों से परेशान हो गई है। उसकी वजह से घर पर रिया को डाट भी मिली है। जिससे होली में मिलने आने से प्रेमी को मना कर रही हैं। वह कहती है कि… ‘होली खेले गँउवा के बहरी बुलाइला, रंग से बदनिया के कुल्हि लेटाइला… अइसन जगहा लगाइले जानू, गारी देले बिया हमर माई ये जानू…’

इस होली गीत में कलरफुल चोली और स्काई ब्लू पहने रिया प्रजापति बला की खूबसूरत लग रही हैं। वह अपनी अदा से गरदा उड़ा रही हैं। उनका डांस मूमेंट देखकर मन मंत्रमुग्ध हो जा रहा है। इस गाने की मेकिंग बड़ा कमाल का किया गया है। यह होली सांग काफी रिच लेबल पर शूट किया गया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी होली गीत ‘मिले मत आवा जानू होली में’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस होली गीत को सिंगर पुनीता प्रिया की मधुर आवाज सुनकर मन मुग्ध हो जाता है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस रिया प्रजापति ने अपनी मोहक अदा से सबको दीवाना बना रही है। गाने के प्रचारक ब्रजेश मेहर हैं। इस गाने को गीतकार सूरज सिंह ने लिखा है, जबकि संगीतकार दीपक दिलकश ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, सनी सोनकर, डीओपी गौरव राय, राजन वर्मा, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। प्रोडक्शन पंकज सोनी का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Related Articles

Back to top button