FeaturedJamshedpurJharkhand

यूनियन में महिला प्रतिनिधियों को आरक्षण मिले : देविका सिंह

महिलाओं को कार्यस्थल पर जाकर उनके अधिकार और नियम की जानकारी देनी होगी

जमशेदपुर । महिला इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह ने कहा है की यूनियन में महिला प्रतिनिधि को आरक्षण दिया जाए जिससे वे संगठित होकर उनके हक और अधिकार की बात प्रबंधन या उचित फोरम में रख सके। उन्होंने कहा कि महिला इंटक की प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं से मिलकर उनको उनका अधिकार, नियम और कानून की जानकारी देनी होगी। उन्होंने कहा कि संगठित क्षेत्र मसलन बड़े कारखाने में स्थिति थोड़ी सी बेहतर है पर असंगठित क्षेत्र में महिलाओं के साथ स्थिति बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि निर्माण क्षेत्र में पुरुष मजदूरों को रोजाना मजदूरी ज्यादा मिलती है पर वहीं महिला मजदूर को कम मजदूरी दी जाती है। उन्होंने कहा कि पहले महिला इंटक के प्रतिनिधि नेताओं को पॉलिसी नियम कानून की जानकारी रखनी होगी और एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी।

Related Articles

Back to top button