FeaturedJamshedpurJharkhand

मौलाना अंसार खान ने मानगो नगर निगम के उपायुक्त से जवाहर नगर रोड नंबर 14 में नाली निर्माण की मांग की

जमशेदपुर। झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के निर्देश अनुसार पूर्वी सिंह जिला उपाध्याय सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि के नेतृत्व में बस्ती से महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल मानगो नगर निगम के उपयुक्त सुरेश यादव से मिलने के लिए पहुंचे। अंसार खान ने सुरेश यादव को बताया जवाहर नगर रोड नंबर 14 बी रिजवान अकादमी के पीछे अभी तक नाली नहीं बना है। जिसके कारण गंदा पानी रोड पर बेहकर दूसरों के घरों में तक पहुंच जाता है। पानी को लेकर हमेशा बस्ती में मारपीट होती रहती है। मारपीट का मामला दो बार मानगो थाना में भी पहुंचा है। सुरेश यादव ने चेक करके अंसार खान को बताया रोड का इंस्ट्रूमेंट बन गया है। जल्द से जल्द नाली का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। आज प्रतिनिधि मंडल में रूही बेगम, तंवीर फातिमा, रेहाना खातून, शमीम अंजुम, फसीह अंजुम, मोहम्मद अली, मोहम्मद आदिल खान, समाजसेवी राजाराम पंडित मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button