GhaziabadNCR

शालीमार सिटी में पिछले 10 दिनों से लगातार इस ठण्ड में बिजली कटौती से निवासी परेशान :

गजियाबाद: राजेश कुमार झा

शालीमार सिटी

गजियाबाद : शालीमार सिटी में लगभग 10 दिनों से बिजली कटोती से लोग परेशान हो रहे है , यहाँ पर एकल बिन्दु मीटर के तहत विधुत
आपूर्ति होती है और सामान्य दर से ज्यादा विधुत शुल्क लोगों से लिया जाता है , इसके बावजूद यहाँ पर सुविधा के नाम पर पर केवल परेशानी है |
बिजली न होने कि वजह से लोग सुबह काम पे नहीं जा पा रहे है और घरेलु काम में भी महिलाओं को परेशानी होती है |
इस सन्दर्भ में शालीमार सिटी AOA के सचिव राजेश कुमार मिश्रा का कहना है कि उन्होंने एक शिकायत पत्र भी भेजी है परन्तु आज तक कोई कारवाई नहीं हुई है |
इस बिच जनरेटर कि वजह से वायु प्रदुषण भी हो रहा है और लोगों को 19 रु प्रति यूनिट के हिसाब से शुल्क देना पड़ रहा है |

शालिमार सिटी अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसियेशन के कार्यकारणी सदस्य रोहित गुप्ता ने ईमेल के माध्यम से शिकायत एवं आपत्ति PVVNL के अधिकारियों को भेजा है l

निवासी संजय कुमार झा ने बिजली कटौती से अपनी आपत्ति जाहिर की और खेद जताया कि उन्हें मजबूरी में जेनरेटर का अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है l

इस बारे में पीवीवीएनएल के अधिकार राजीव आर्या से कोई भी पक्ष आधिकारिक तौर पर नहीं आया है l

Date Power fail time Power resume time Total time in Hrs.
02-12-2023 11:48am 15:10pm 03:22
05-12-2023 08:24am 11:43am 03:19
05-12-2023 12:40pm 13:13pm 00:33
06-12-2023 07:10am 09:15am 02:05
07-12-2023 07:10am 09:30am 02:20
22-12-2023 09:47am 11:42am 01:55
23-12-2023 08:00am 09:20am 01:20
24-12-2023 09:08am 09:33am 00:25
27-12-2023 09:36am 10:10am 00:34
27-12-2023 23:52pm 08:00am 08:08
28-12-2023 08:00am 13:08pm 05:08
29-12-2023 04:40am 12:16pm 07:36

Related Articles

Back to top button