FeaturedJamshedpurJharkhandNational

मैं भाजपा के टीकट पर चुनाव नहीं लड़ा,कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ कर विधायक बना हूं इसलिए मैं कांग्रेस का हूं और कांग्रेस का ही रहूंगाः सोनाराम सिंकु

कांग्रेसियों नें कशी कमर पश्चिमी सिंहभूम लोकसभा सिट से कांग्रेस का ही प्रत्याशी लड़ेगा चुनाव,नहीं देगें सहयोगी दल को यह सिट

पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस की हूई आपातकालिन बैठक

चाईबासा।कोलहान के कद्दावर नेत्री सह सांसद गीता कोड़ा भाजपा में शामिल होने के बाद पश्चिमी सिंहभूम जिला ही झारखंड प्रदेश में भी भुचाल आ गया है। अब कांग्रेस पार्टी गीता कोड़ा का काट तलाशने में जूट गई है।वहीं लोकसभा चुनाव होने वाली है और सिंहभूम सीट कांग्रेस कोटे की है लेकिन झारखंड में कांग्रेस और झामुमो की गठबंधन सरकार है।लेकिन गठबंधन दल झामुमो नें पश्चिमी सिंहभूम सीट पर दाबा ठोक रही है लेकिन कांग्रेस हर हाल में इस सीट पर अपना प्रत्याशी उतारने को कटीबद्ध है।इसी मामले को लेकर गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की एक आपातकालीन बैठक जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न प्रखंडों से आए प्रखंड अध्यक्षों नें बारी-बारी से अपने विचारों को मंच के सामने रखा।सभी प्रखंड अध्यक्ष ने एक स्वर से कहा कि किसी भी हाल में इस सीट को झामुमों को नहीं देगें। किसी के आने और जाने से संगठन कमजोर नहीं होता है। गीता कोड़ा जय भारत सामंता पार्टी से लोकसभा की चुनाव लड़ी थी और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था कांग्रेस में आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भारी बहुमत से गीता कोड़ा को विजय बनाने का काम किया था। इसीलिए व्यक्ति विशेष कोई महत्व नहीं रखता है, कांग्रेस पार्टी में कितने आए और कितने चले गए इससे पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है और ना ही आगे कोई फर्क पड़ेगा।वहीं पश्चिमी सिंहभूम लोकसभा से एक मात्र जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकू को ने कहा कि मैं भाजपा से नहीं आया हूं मैं कांग्रेस के टिकट से चुनाव जीता हूं और कांग्रेस में ही मजबूती और दम खम के साथ रहूंगा।श्री सिंकु नें कहा मैं राजनितिक सफर आजसू पार्टी से शुरू किया हूं और आंदोलनकारी भी रहा हूं।अलग राज्य की मांग की लड़ाई में मैं जेल भी गया उड़ीशा जेल में महिनों रहा।उन्होनें सपष्ट कहा की कांग्रेस को मजबूत करने का काम करें एक दुसरे का टांग खिचने का काम नना करें।कांग्रेस पार्टी में जो शामिल होना चाहते है उसे सम्मान के साथ पार्टी से जोड़े और छोटा बड़ा सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दें।कोई पार्टी छोड़ कर चला जाता है उस पर ध्यान ना दें।और मैं कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी रहूंगा और केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा जो भी उम्मीदवार आला कमान के द्वारा दिया जाएगा उसे निश्चित रूप से जीत दिलाने का काम करूंगा। प्रखंड स्तर से आये प्रखंड अध्यक्षों और पदाधिकारियों को कहा की आज हमारा सिटिंग सीट पर कोई और दाबा ठोक रहा है लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उसकी चिंता करें और अपनी सिटिंग सीट को कांग्रेस के झोली में कैसे लाना है इस पर मजबूती से काम करे और दबाब बनाएं।हम लोग हर हाल में पश्चिमी सिंहभूम लोकसभा से चुनाव लड़ेगे और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव जिता कर लोकसभा दिल्ली भेजेंगे। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ चैंपियन ने कहा कि गीता कोड़ा, मधु कोड़ा कभी भी कांग्रेस के नहीं रहे है, वे चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पार्टी में आए थे वे लोग शुरू से ही आरएसएस के रहे हैं। उनकी मानसिकता आरएसएस की है उनके जाने से कांग्रेस पार्टी और मजबूती के साथ आने वाले समय में चुनाव लड़ेगी और जीतेगी, जिले के प्रभारी सह प्रदेश महासचिव विजय खां ने कहा कि पार्टी में आना-जाना लगा रहता है इससे कांग्रेस पार्टी को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है आने वाले समय में कांग्रेस मजबूती के साथ लोकसभा की चुनाव लड़ेंगी और भाजपा के उम्मीदवार गीता कोड़ा को हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मिलकर एकजुटता के साथ भारी बहुमत से उन्हें हराने का काम करेंगे।पार्टी के आला कमान के द्वारा जो भी उम्मीदवार दिया जाएगा उस उम्मीदवार को जितना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है और हम अपने उम्मीदवार को भारी बहुमत से जीतने का काम करेंगे। साथ ही विधायक सोनाराम सिंकु के द्वारा दिया गया सुझावों की सराहना भी किए।बैठक में मुख्य रूप से गोइलकेरा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर बाहंदा, हाट गम्हरिया के प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश लागुरी, टोंटो प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष इस्माइल सिंह दास, कुमारडूंगी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष सुखलाल हेंब्रम, जगन्नाथपुर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष ललित दोरायबुरू, मझगांव के प्रखंड अध्यक्ष शैलेश गोप, तातनगर के प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर हेंब्रम, मंझरी के प्रखंड अध्यक्ष विकास बिरूवा, चाईबासा नगर अध्यक्ष अजय प्रजापति, झींकपानी प्रखंड अध्यक्ष सिकूर गोप, खूंटपानी प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोंगो, चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष रमेश ठाकुर, चाईबासा सदर प्रखंड अध्यक्ष दिकू सवैया, नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष मनजीत प्रधान, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रीतम बांकीरा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नीतिमा बारी, एस सी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कमल राम, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विवेक विशाल, ओबीसी के जिला अध्यक्ष रंजीत यादव, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शिवकर बोईपाय, यूथ इंटक के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन खान, प्रदेश के पदाधिकारी रंजन बाईपाय, सुमित शर्मा, सुभाष नाग, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष तौहीद आलम, जिला उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, प्रदेश प्रतिनिधि अनुप्रिया सोय, सभी नेताओं ने एक-एक कर अपने विचारों को रखा मंच का संचालन वरीय जिला महासचिव सह प्रवक्ता राजकुमार रजक ने की धन्यवाद ज्ञापन राम सिंह सवैया ने किया, इसके अलावा काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button