FeaturedGiridihJharkhand

मणिपुर की तरह ही गिरिडीह में भी महिला को अर्धनग्न कर पेड़ से बांध कर की गई कुरुरता, दो युवक समेत चार हिरासत में

मणिपुर निर्वस्त्र कांड की पूर्णावृति गिरिडीह में हुआ। फर्क सिर्फ इतना है मणिपुर में महिलाओ को कई दरिंदो ने नग्न कर घुमाया था। गिरिडीह के सरिया में अर्धनगण कर एक महिला को पेड़ से बांध कर दो महिलाओ और दो युवकों ने उसका जमकर पिटाई किया। घटना बुधवार की रात का सामने आया है, लेकिन सरिया थाना पुलिस को घटना की जानकारी दूसरे दिन गुरुवार की सुबह मिला। सरिया में ही एक महिला के साथ हुए कुरूरता ने सारे मानवता को तार तार कर दिया। इस दौरान जब जानकारी मिली तो सरिया थाना पुलिस भी महिला पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंची, लेकिन इसे पहले ही कई ग्रामीण भी घटनास्थल पहुंच चुके थे। घटना को लेकर इलाके के एसडीपीओ नौशाद आलम ने कहा की मामले की जांच जारी है, फिलहाल कुछ कहना उचित नहीं है। जबकि थाना प्रभारी संतोष मौर्या ने कहा की मामले में आरोपी दो युवक समेत चार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए युवकों के नाम श्रवण और विकाश है। वैसे पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने के कारण फिलहाल ये स्पष्ट नही है है सरिया में महिला को अर्धनगन कर उसे पीटा क्यों गया, और रात भर उसे पेड़ से बांध कर क्यों छोड़ दिया गया।

Related Articles

Back to top button