FeaturedJharkhand

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की

राजधानी रांची को ट्रैफिक जाम से मुक्त बनाने की कवायद शुरू, शहर के दो महत्वपूर्ण सड़क मार्ग (सिरमटोली चौक से वाया राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन तक) फ्लाईओवर निर्माण एवं (नेवरी-कोकर चौक-नामकुम रोड) को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव, मुख्यमंत्री ने देखा प्रजेंटेशन

रांची शहरवासियों को जाम से मुक्ति मिले इस निमित्त पथ निर्माण विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। पथ निर्माण विभाग द्वारा आज झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के समक्ष रांची शहर के दो महत्वपूर्ण सड़क मार्ग पर फ्लाईओवर/फोरलेन बनाने से संबंधित प्रस्ताव पर प्रजेंटेशन दिया गया। पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री सुनील कुमार ने प्रजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से रांची शहर के प्रस्तावित सिरमटोली चौक से वाया राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन तक फ्लाईओवर का निर्माण एवं नेवरी-कोकर चौक-नामकुम रोड को फोरलेनिंग किये जाने संबंधित कार्य योजना की तैयारियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन प्रजेंटेशन से अवगत होते हुए उक्त दोनों रोड के निर्माण कार्य से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। मौके पर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव-सह-नगर विकास सचिव श्री विनय कुमार चौबे, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री सुनील कुमार, अभियंता प्रमुख पथ निर्माण विभाग श्री मुरारी भगत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker