FeaturedJamshedpurJharkhand

पूर्वी के विधायक सरयू राय एवं सांसद विद्युत वरण महतो ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास

जमशेदपुर. पूर्वी के विधायक सरयू राय एवं सांसद विद्युत वरण महतो के संयुक्त तत्वाधान में नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार, राँची के निधि से क्रियान्वित जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा पंद्रह करोड़ इक्यावन लाख छियासठ हजार एक सौं पचीस रूपये (₹15,51,66,125) की छत्तीस (36) योजनाओं का शिलान्यास जेएनएसी कार्यालय, साकची किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री सुबोध श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष रामनारायण शर्मा, निजी सचिव सुधीर सिंह, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह, मनोज उज्जैन, राजेश झा, राधवेन्द्र प्रताप सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष चन्द्रशेखर राव, साकची मंडल अध्यक्ष बरूण सिंह, लक्ष्मीनगर मंडल अध्यक्ष विनोद राय, बर्मामाइन्स मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष कैलाश झा, असीम पाठक, राजु सिंह यादव, अमर चन्द्र झा, नवीन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker