Uncategorized

राजनीति का काम नफरत फैलाना है कवि का काम समाज को आइना दिखाना है

*कुमार संजय का न्यूज़सुबह करे कंफ्यूज*

*जनसंख्या मामले में भारत चीन से आगे*
कर्नाटक में पूर्व मुख्यमंत्री बीजेपी छोड़कर भागे।

*उद्धव ठाकरे से मिलेंगे राहुल गांधी*
आईपीएल मे चौका छक्का का चल रहा है आंधी।

*राजनीति का काम नफरत फैलाना है*
कवि का काम समाज को आइना दिखाना है।

*जनता ने महागठबंधन को स्वीकार नहीं किया*
महागठबंधन सही मेहनत भी तो नहीं किया।

*आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर किया हमला*
देश से आतंक खत्म यह भी निकला एक जुमला।

*झारखंड कांग्रेस में भी आई है बगावत*
बुरे दिन में भी नहीं दिख रहा एकजुटता।

*कांग्रेस ने सेना पर आक्रमण को बताया दुखद*
क्या कर्नाटक से आएगा कांग्रेस का समाचार सुखद

*दिल्ली पहुंचे ज्ञानी धर्मगुरु दलाईलामा*
नफरती चाह रहे भारत में नफरत फैलाना।

*ओटीटी पर आई प्रियंका की फिल्म दहाड़*
राहुल का कम नहीं हो रहा है मुसीबतों का पहाड़।

*कुमार संजय संग हास्य व्यंग*

Related Articles

Back to top button