FestivalJamshedpurJharkhand

आनंद बिहारी दुबे का दौरा शुक्रवार को जुगसलाई प्रखण्ड में

जुगसलाई । पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे का दौरा शुक्रवार को 12 बजे जुगसलाई प्रखण्ड में हुआ। दौरा के क्रम में प्रखण्ड अध्यक्ष कैसर आलम अंसारी एवं वरीय कांग्रेस नेताओं के साथ विचार विमर्श किया। इसी दरम्यान आम जनों से भी विचार विमर्श किया। उपस्थित लोगों ने जिला अध्यक्ष के समक्ष प्रस्ताव रखा कि जुगसलाई में ओवर ब्रीज निर्माण का कार्य के लिए पूर्व सांसद सरदार स्वर्ण सिंह ने जुगसलाई वासियों के लिए बात उठाई। इसके बाद युवा कांग्रेस, प्रखण्ड कांग्रेस, नागरिक समिति ने मिल कर सैकड़ो बार ओवर ब्रीज निर्माण का आंदोलन किया। वर्तमान में झारखण्ड सरकार के पहल और योगदान।से माननीय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और स्थानीय विधायक के पूर्ण सहयोग से पहुँच पथ भी समय पर पूर्ण हुआ है। उपस्थित लोगों एव॔ वरीय कांग्रेस नेताओं ने जिलाध्यक्ष के समक्ष प्रस्ताव रखा कि आगामी 8 जनवरी, रविवार को दिन के 12 बजे से माननीय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं विधायक का स्वागत कार्यक्रम जुगसलाई फाटक के समीप किया जाएगा। जिसमें बड़े पैमाने पर कांग्रेसजनों, सभी सामाजिक संगठन, सभी धार्मिक समिति एवं आम नागरिक को आमंत्रित किया जाएगा। स्वागत एवं आभार कार्यक्रम में झारखण्ड का सर्वांगीण विकास के लिए संकल्प को आम जनता के बीच रखा जाएगा। जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कार्यक्रम को जोरदार ढंग से करने के लिए कहा।
दौरा में प्रखण्ड अध्यक्ष कैसर आलम अंसारी, प्रदेश सचिव के के शुक्ला, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष अभिजीत सिंह, जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, नलनी सिन्हा, राजनारायण यादव, रंजीत झा, धर्मेन्द्र यादव, नवनीत मिश्रा युवा कांग्रेस सहित कांग्रेसजन शामिल हुए, इस अवसर पर शिक्षित बेरोजगार युनियन के तरफ से माननीय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आश्वासन दिया।
जिला कांग्रेस के तरफ से जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी, संजय सिंह आजाद शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button