FeaturedJamshedpurJharkhand

जोहान दास बास्के के निधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा में शोक की लहर, 3 दिनों तक झुका रहेगा पार्टी का झंडा

जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्पित एवं जुझारू नेता पुर्व केन्द्रीय सदस्य सह झारखंड आन्दोलनकारी जोहन दास बास्के का असामायित निधन ( स्वर्गवास ) हो गया। उनके निधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा नेताओं में शोक की लहर है। झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन के निर्देश पर 3 दिनों तक पार्टी का झंडा झुका रहेगा। जोहन दास बास्के का निधन होने से झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की बहुत बड़ी क्षति हुई है। झारखंड अलग राज्य के आन्दोलन में उनकी अहम भूमिका थी। उनके निधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी शोक में है। इस दुःख की घड़ी में परिवार को ईश्वर शहन शक्ति प्रदान करें। उनके सम्मान में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी जिलापूर्वीसिंहभूम 3 दिवसीय शोक मनाने का निर्णय लिया है।उनके सम्मान में अगले 3 दिनों तक जिला में झारखंड मुक्ति मोर्चा के और से किसी भी तरह का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा एंव अगले 3 दिनों तक उनके सम्मान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी पार्टी कार्यालय में पार्टी का ध्वज झुका रहेगा।

Related Articles

Back to top button