FeaturedJamshedpurJharkhand

गांधी मैदान दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष रामाश्रय सिंह व महासचिव शिव प्रकाश शर्मा बने

श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी गांधी मैदान,मानगो त्रयंबक महादेव मंदिर (बड़ा हनुमान मंदिर), के सभागारण में एक बैठक हुई, बैठक में आय व्यय रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया l इसके पश्चात भव्य दुर्गा पूजा आयोजन हेतु नई कमेटी का गठन किया गया l बैठक में समिति के उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष रामाश्रय सिंह (गुल्लू सिंह) , महासचिव शिव प्रकाश शर्मा एवं कोषाध्यक्ष हिमाशु गिरी को बनाया गया l मुख्य संरक्षक नीरज सिंह को सर्वसम्मति से बनाया गया l साथ ही निर्णय लिया गया कि जल्द ही पूरी कार्यसमिति की घोषणा एक दो दिन में कर दी जाएगी l
31 अगस्त बुधवार को भूमि पूजन किया जाएगा एवं पंडाल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जायेगा l
नव निर्वाचित अध्यक्ष रामाश्रय सिंह ने सभी से निवेदन किया कि सभी मिलजुल कर शांति पूर्ण माहौल में भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन करने में सक्रिय रूप से तन मन धन के साथ सहयोग करें
बैठक में मुख्य रूप से रामाश्रय सिंह, रविंद्र तिवारी, सौरभ सिंह, नील कमल शेखर, नित्यानंद सिन्हा, ललन शर्मा, दशरथ चौबे, विजय तिवारी, शंभू त्रिवेदी, राहुल हिंदूवादी, लल्लू सिंह, नंद लाल गुप्ता, बिनोद राय, हिमांशु गिरी, मनोज शर्मा, निशीनाथ सिन्हा, जगदीश तिवारी, अंकेश श्रीवास्तव एवं बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित हुए l

Related Articles

Back to top button