मन्नू शाही भारतीय जनता मजदूर सेल के अध्यक्ष मनोनित झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक ने लिया फैसला।

जमशेदपुर; भारतीय जनता मजदूर सेल झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रांची स्थित सीनेट होटल में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो ने किया, बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी डॉ केपी अहमद उपस्थित हुए। बैठक में भारतीय जनता मजदूर सेल झारखंड प्रदेश कमेटी और झारखंड के सभी जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा सभी पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया कि सभी जिला अध्यक्ष जल्द से जल्द सभी जिला कमेटी एवं प्रखंड कमेटी का गठन करेंगे, गठन करने के बाद मजदूर हित के लिए कार्य करें बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव मदन कुमार ने किया।
बैठक में भारतीय मजदूर सेल की सूची एवं जिला अध्यक्षों की सूची के अनुसार जमशेदपुर से श्री मनु कुमार शाही जी चुने गए, तथा भारतीय जनता मजदूर सेल झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष के रूप में श्री आशीष कुमार जी का चयन किया गया।