ChaibasaFeaturedJharkhand

मनसा पूजा में शामिल हुए आजसू नेता देवराज महतो

तिलक कु वर्मा
सराईकेला खरसावां;चांडिल प्रखंड अंतर्गत पोड़का – धादकीडीह गांव में सार्वजनिक मनसा पूजा कमिटी की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम आजसू केंद्रीय सचिव हरे लाल महतो के अनुज देवराज महतो सम्मिलित हुए। इस दौरान देवराज महतो ने विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा बंगला, संथाली, ओड़िया, कुड़मालि, हिंदी आदि भाषाओं के गीतों में प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर आजसू प्रखंड सचिव माधब सिंह मुंडा, प्रखंड उपाध्यक्ष दिलीप प्रामाणिक, विश्वनाथ सिंह मुंडा, अर्जुन महतो, परेश महतो, रमेश सिंह मुंडा, गुरूपदो सोरेन, जितेंद्र सिंह मुंडा, सुसेन महतो, नंदन कुंज पातर, लष्मी कांत महतो आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker