FeaturedJamshedpurJharkhandNational

भारत जोड़ो की बात आमजनों के साथ अभियान का हुआ शुभारंभ

चाईबासा : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार भारत जोड़ो की बात आमजनों के साथ अभियान की घोषणा की गई है। अभियान की शुभारंभ 16 जुलाई 2023 रविवार से प०सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा से कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास की अध्यक्षता में विधिवत की गई। कार्यक्रम का समापन 05 सितम्बर 2023 को शिक्षक दिवस के दिन जिले के शिक्षकों के सम्मान समारोह के साथ संपन्न होगा।
अभियान की शुभारंभ के अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव सह चाईबासा विधानसभा प्रभारी ” संगठन ” सनत चक्रवर्ती ने कहा कि
इस अभियान का एकमात्र उद्देश्य है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर काश्मीर तक एक तपस्वी की तरह पूरे देश को जोड़ने की कवायद शुरू की उसे हमें घर – घर तक पहुँचाना है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ चंपिया ने कहा कि आप सब जानते है कि जब पूरे भारत में महँगाई बेरोजगारी नफरत चरम पर दिखाई देने लगी तब भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितम्बर 2022 में की गई थी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि भारत जोड़ो की बात आमजनों के साथ अभियान के तहत प० सिंहभूम जिला में कांग्रेस के पदाधिकारी , वरिष्ठ कांग्रेसी , कार्यकर्ता लोगों के घर जाकर उनसे मिलने का काम करेंगे एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों एवं संदेशों पर चर्चा करते हुए उनके साथ अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया में प्रसारित करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच राहुल गांधी के संदेश को पहुंचाया जा सके।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीतिमा बारी ने कहा कि,पूरे जिला भर के महिला कांग्रेस महिलाओं के बीच राहुल गांधी के संदेश को पहुंचाने का कार्य करेगी ।
शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश सचिव अशरफुल होदा , ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव ने भी बैठक को संबोधित किया । बैठक का संचालन कांग्रेस जिला महासचिव त्रिशानु राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड ने किया ।
बैठक में जिला प्रवक्ता जितेन्द्र नाथ ओझा , जिला सचिव जानबी कुदादा , नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सवैयां , सिकुर गोप , अल्पसंख्यक कांग्रेस उपाध्यक्ष तौहीद आलम , मुमताज अंसारी , जंग बहादुर , इम्तियाज खान ,लियोनार्ड बोदरा , मो.फिरोज , साह आजम , सुखलाल हेम्ब्रम , सुशील दास सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button