FeaturedJamshedpurJharkhandNational

भारतीय जनतंत्र मोर्चा का 10 मार्च को कार्यकर्ता सम्मेलन में लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति : धर्मेंद्र तिवारी

जमशेदपुर। भारतीय जनतंत्र मोर्चा झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में आगामी 10 मार्च को सिदगोड़ा टाउन हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में पुरे झारखंड प्रदेश के सभी जिलों से जिला के अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष व 10-15 की संख्या में संगठन में सक्रीय कार्यकर्ता शामिल होंगे। सम्मेलन में मुख्य रूप से आगामी लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव में पार्टी की भुमिका पर चर्चा होगी। झारखंड के सभी जिलों में संगठन की बैठकों का दौर लगातार जारी है और संगठन के वरिय पदाधिकारी दो-तीन टोली में झारखंड के विभिन्न जिलों में भ्रमण कर कार्यकर्ताओं व आमजनता से रूबरू हो रहे है।

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने प्रेस वार्ता में घोषणा की संगठन वर्तमान में अपनी क्षमता पर 35-40 विधानसभा की सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। लोकसभा चुनाव लड़ने के संबंध में पार्टी की कोर कमेटी विचार-विमर्श कर रही है। चुंकी लोकसभा का क्षेत्रफल काफी बड़ा होता है इसलिए अभी इसमे कोई सहमति नहीं बनी है किंतु कार्यकर्ता सम्मेलन के उपरांत ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

श्री तिवारी ने बताया की राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है. सभी दलों का एक मात्र उद्देश्य झारखंड की जल, जंगल, जमीन को बर्बाद करना है। अभी तक जितनी भी सरकारों ने झारखंड पर राज किया उसने झारखंड की प्राकृतिक संचरना को नष्ट करने का कार्य किया। एसे में भारतीय जनतंत्र मोर्चा झारखंड के यशस्वी सर्वमान्य एक मात्र भ्रष्टाचार के खिलाफ सदैव मुखर रहने वाले नेता श्री सरयू राय के नेतृत्व में जनहित के लिए संघर्ष करने को तैयार है. भाजपा, कांग्रेस, झामुमो सहित विभिन्न राजनितिक दलों से कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता संगठन में शामिल होकर संगठन से चुनाव लड़ने को इच्छुक है और लगातार संपर्क बनाए हुए है।

आगामी 10 मार्च को सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में झारखंड राज्य के सभी जिलों से आए भाजमो नेताओं को समागम होगा और सभी की सहमती से आगे की रणनीति को गढा जाएगा।

प्रेस वार्ता में भाजमो केंद्रीय उपाध्यक्ष रामनारायण शर्मा, महामंत्री सोमेन दत्ता, जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव, विकास गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker