FeaturedGOVERMENTJamshedpurJharkhand

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा महानगर ने लगाई पीएम मोदी के राजनीतिक सफर एवं उपलब्धि की प्रदर्शनी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो ने किया लोकार्पण।

सेवा पखवाड़ा' के माध्यम से कार्यकर्ता 'संगठन ही सेवा' के मंत्र का अक्षरशः कर रहे पालन: रघुवर दास

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर पार्टी द्वारा निर्देशित सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से शनिवार को साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन को दर्शाती एक भव्य प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा एवं महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से किया। नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर वर्तमान राजनीतिक स्थिति को दर्शाती हुई प्रदर्शनी में अलग-अलग चित्र के जरिए उनके संघर्षों और राजनीतिक उपलब्धियों के साथ केंद्र सरकार की योजनाएं एवं इनके लाभ को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में उनके राजनितिक सफर के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यकाल एवं पिछले आठ वर्षों में प्रधानमंत्री के रूप में किये गए सेवा व प्रमुख उपलब्धियों का सचित्र वर्णन किया गया है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सेवा ही जीवन का लक्ष्य रहा है। राष्ट्र सेवा और समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की सेवा का भाव बचपन से ही उनके मन में रहा है। उनके बाल जीवन पर बनी फिल्म ‘चलो जीते हैं’ में दिखाया गया है कि कैसे बचपन से ही वे दूसरों के प्रति सेवा की भावना रखते थे। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर बैठे शोषित, वंचित, पिछड़ों को मुख्यधारा में लाने का सदैव प्रयास किया है। पीएम नरेंद्र मोदी का जीवन अभावों एवं संघर्षों में बिता। उनके मानव सेवा करने के संकल्प ने उन्हें इतना मजबूत बना दिया कि आज वे देश की सभी बड़ी चुनौतियों का सामना कर शालीनता से समाधान कर रहे हैं। कहा कि सेवा पखवाड़ा के माध्यम से कार्यकर्ता संगठन ही सेवा के मंत्र का अक्षरशः पालन कर रहे हैं। युवा पीढ़ी को पीएम मोदी के जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है कि अभाव किसी व्यक्ति के दृढ़ निश्चय को कमजोर नहीं कर सकता। श्री दास ने करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देश की समस्त जनता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर नवीन राष्ट्र के शिल्पी यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ और यशपूर्ण जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पुनः विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्य कुशलता के बल पर देश के प्रधानसेवक के अलावे वैश्विक नेता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके निर्णय लेने की क्षमता और दृढ़ इक्षाशक्ति से भारत का डंका पूरे विश्व में बीज रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी से भाजपा कार्यकर्ता समेत अमजनों को राष्ट्र एवं समाज सेवा की प्रेरणा मिलेगी।

वहीं, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन, युवावस्था और राजनीतिक जीवन की छोटी से झलकियों को दर्शाया गया है। नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा है। गुजरात से लेकर दिल्ली तक के लंबे राजनीतिक सफर में पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरी पारदर्शिता व सकारात्म सोच के साथ काम किया है। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन महामंत्री अनिल मोदी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मेनका सरदार, रीता मिश्रा, अभय सिंह, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, कल्याणी शरण, मिथिलेश सिंह यादव, मनोज कुमार सिंह, डॉ राजीव, राजकुमार सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, पंकज सिन्हा, विकास सिंह, नीरज सिंह, संजीव कुमार, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, राकेश सिंह, अनिल मोदी, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, मनी मोहंती, भूपेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह राजा, समेत मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, बिनानंद सिरका, ज्योति अधिकारी, मुचिराम बाउरी, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार एवं मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, संजय तिवारी, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो, प्रोबिर चटर्जी राणा, कुमार अभिषेक, श्वेता कुमारी, उमेश पांडेय, काजू शांडिल, गणेश मुंडा, संजीत प्रसाद, दिलीप पासवान समेत अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker