FeaturedJamshedpurJharkhand

मुसलमानों की बुरी स्थिति दुनिया के सामने रखना सराहनीय कार्य किया राहुल गांधी : बाबर खान

जमशेदपुर। भारत सरकार ने वर्ष 2005 में सच्चर समिति का गठन किया। देश में मुसलमानों की सामाजिक-आर्थिक और शैक्षिक दशा जानने के लिए यूपीए सरकार के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2005 में दिल्ली हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राजिंदर सच्चर की अध्यक्षता में समिति गठित की थी।
रंगनाथ मिश्र समिति और सच्चर समिति की रिपोर्ट को कांग्रेस ने लागु नहीं किया। जब के कांग्रेस ने कमीशन का गठन किया और कमीशन में सुधार के लिए सुझाव भी दिया परंतु आज तक सुझाव पर काम कांग्रेसमें शुरू नहीं

ऑल इंडिया माइनोरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के केंद्रीय महासचिव बाबर खान ने आज दिनांक 31/5/2022 को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राहुल गांधी ने अमरीका में जाकर जो बयान मुसलमानों की स्थिति के बारे में रखा है निश्चित रूप से वह सराहनीय है।सच्चाई है कि इस के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। कांग्रेस ने शुरू किया मुसलमानों के आने वाले नस्ल को बरबाद और ताहेस नहेस करने का काम। अब भाजपा उसे जोर दे कर बाकी काम कर रही है।
भाजपा मुसलमान की बुरी स्थिति को और बुरा हाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। अब तो स्थिति यह है कि मुस्लिम बच्चों को अच्छे स्कूल में दाखिला नहीं होती। मुसलमानो को आर्थिक स्थिति से कमजोर रखा जा रहा है। मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है। बेकसूर को जेल भेजा जा रहा है। मुसलमान युवकों बेरोजगार रखा जा रहा है। मुसलमानों को देशद्रोही कहा जाता है मुसलमानों को दूसरे देश भेजने की बात कही जाती है लव जिहाद का नाम देकर मुस्लिम नौजवानों को जेल भेजा जा रहा है। मुसलमानों के शक की नजर से देखा जा रहा है। मुसलमानों को सरकारी नौकरी में हिसेदारी जीरो परसेंट है। मुसलमानों के धार्मिक स्थल पर विवाद खड़ा कर उनके धार्मिक भावनाओं को आहत किया जा रहा है। मुसलमानों की उन्नति के लिए जो संवैधानिक संस्था है उसका गठन नहीं किया जा रहा है। जिस से मुसलमानों का विकास हो। राहुल गांधी से पहले रंगनथन कमीशन और सच्चर कमेटी के रिपोर्ट में भी यह स्पष्ट हुआ था हिंदुस्तान के मुसलमानों की हालात दलितों से भी बदतर है लेकिन अब तक सुधार के नाम पर केवल आश्वासन ही मिला सुधार का इंतज़ार आज तक कोई कार्य आरंभ नहीं किया गया है। जिसका नतीजा है कि हर दिन मुसलमानों की स्थिति खराब होती जा रही है।
सब से जायदा हिदुस्तान के जेल में मुस्लिम समुदाय के लोग हैं। जिन्ही जीवन बर्बाद के उद्देश से जेल में अंतनकवादी जैसे गंभीर आरोप लगा कर रखा जाता है। और जीवन की आधी उम्र खतम होने पर माननीय न्यायालय द्वारा 22 जनवरी किया जाता है। आखिर ऐसा क्यों इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

बाबर खान ने कहा कि हिंदुओं को बेवकूफ बना कर हिंदू मुस्लिम की राजनीति चमकाने के लिए एक जाति विशेष को दबाने की भरपूर प्रयास जारी है। और इसके लिए हिंदुस्तान के संविधान पर प्रहार हो रहा है। बेरोजगारी, महंगाई,गरीबी पर चर्चा नहीं होती है। बाबर खान ने कहा बहुत हुआ हिंदू मुस्लिम पर राजनीत अब भारत और भारतवासियों के विकास पर बात हो।

Related Articles

Back to top button