Art&cultureBiharDelhiFeaturedJamshedpurJharkhandNationalRanchi

भोजपुरी फिल्म में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाएंगे शहर के सिख अभिनेता गुरशरण सिंह

पुरे देश में 25 नवंबर को रिलीज़ होगी फिल्म 'कसम तिरंगा के'अप

एजाज अहमद
जमशेदपुर शहर के जाने-माने सिख अभिनेता गुरशरण सिंह सुपर स्टार रवि किशन स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘कसम तिरंगा के’ में अभिनय करते नज़र आएंगे। ‘कसम तिरंगा के’ 25 नवंबर को रिलीज़ होगी।
सोमवार को फिल्म के बारे में में बात करते हुए गुरशरण सिंह ने बताया की जमशेदपुर में भी फिल्म के रिलीज़ को लेकर प्रयास किये जा रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि पीजेपी सिनेमा (पी एंड एम मॉल) में भोजपुरी फिल्म को जनवरी माह में स्क्रीन मिल जाएगी बहरहाल फिल्म उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, गुजरात और पंजाब में 25 नवंबर को रिलीज़ होगी।
बिष्टुपुर निवासी गुरशरण सिंह जिनको फिल्म क्षेत्र में 12 वर्ष का अनुभव है ने बताया की देशभक्ति का सन्देश देती इस फ़िल्म की सोच यही है कि सब कुछ हमारे सैनिकों, सरकार पर न छोड़ा जाए, बल्कि आम जनता भी देश के दुश्मनों को सबक सिखा सकती है। अब महिलाएं भी हाथ मे बंदूक उठा सकती हैं। इस फिल्म में नवाब आरजू के अलावा कई लेखकों के साथ असिस्टेंट राईटर के रूप में काम किया है।

गुरशरण जिन्होंने भोजपुरी के आलावा नागपुरी, हिंदी, बांग्ला और पंजाबी फिल्मो में भी काम किया है, बताया कि इस फिल्म की ख़ास बात यह है की इसकी शूटिंग झारखण्ड की रांची के आलावा गुजरात के विभिन्न स्थानों में हुई है।

इस फिल्म के लेखक-निर्देशक रवि भूषण ने बताया की भोजपुरी सिनेमा में बतौर लेखक निर्देशक उनकी तमाम फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। उन्होंने पवन सिंह की फ़िल्म गुंडई राज, डकैत जैसी हिट फिल्में बनाई है। पवन सिंह, विराज भट्ट के साथ आंधी तूफान बनाई। यह फ़िल्म भी बिहार यूपी में काफी चली थी। तेरे जैसा यार कहाँ फ़िल्म बनाई। एक जानवर और इंसान के बीच प्यार को इसमे दर्शाया था। बिहार में यह 50 दिनों तक चली थी। उसकी सक्सेस के बाद अब उन्होंने फ़िल्म कसम तिरंगा के बनाई है, जो रिलीज होने वाली है।
रवि भूषण ने बताया कि कसम तिरंगा के फ़िल्म में आदिशक्ति फिल्म्स का बड़ा सहयोग रहा है। बीच में कोरोना काल की वजह से लेट हो गयी थी।
अरविंद अकेला कल्लू की फ़िल्म कसम तिरंगा के दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी। इसमे कल्लू के अपोजिट करिश्मा मित्तल हीरोइन हैं। रवि किशन, अरविंद अकेला कल्लू, राकेश मिश्रा, समर सिंह, मनोज मिश्रा सांडिल्य, पूनम दुबे, चांदनी चोपड़ा, साहिल खान, घनश्याम झा मिथिला के स्टार व झारखंड के तरुण नायक, सरदार गुरुशरण सिंह, मास्टर मनीष तिवारी, सिंगर निर्भय तिवारी सभी कलाकारों ने बहुत अच्छा काम किया है।
इस फिल्म की प्रोड्यूसर चंद्र किरण सिंह हैं जो स्वर्गीय डॉ यू पी सिंह की पत्नी हैं। चंद्र किरण सिंह को विश्वास है कि फिल्म “कसम तिरंगा के’ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के साथ साथ समाज को एक सन्देश भी देगी।
यू पी सिंह द्वारा कृत इस फिल्म के राईटर डायरेक्टर रवि भूषण, को प्रोड्यूसर सूरजभान यादव और मनोज मिश्रा हैं। फ़िल्म के संगीतकार ओम झा, गीतकार प्यारेलाल यादव, श्याम देहाती, आजाद सिंह, टुन टुन यादव और रवि भूषण हैं। डीओपी रवि चन्दन और जहाँगीर सय्यद, एडिटर गोविन्द दुबे, एक्शन डायरेक्टर दिलीप यादव और हीरा यादव, कोरियोग्राफर रामदेव, आर्ट डायरेक्टर महेंद्र सिंह विजय दास है।

Related Articles

Back to top button