FeaturedJamshedpurJharkhand

भुइयाडीह नीतिबाग कॉलोनी में भागवत कथा 17 से 23 तक

जमशेदपुर। शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री हरि गोबिन्द सेवा समिति द्धारा भुइयाडीह स्लैग रोड़ स्थित नीतिबाग कॉलोनी (डीएभी स्कूल के पास) में अष्टम सात दिवसीय भागवत ज्ञान सप्ताह कथा का आयोजन 17 से 23 फरवरी तक होने जा रहा हैं। जिसकी सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी हैं। भागवत कथा रोजाना दोपहर 1 बजेे से संध्या 4 बजे तक होगा। इस कथा का सीधा प्रसारण वैदिक चेनल तथा आस्था चेनल पर भी होगा। इस संबंध में समिति के नंदजी सिंह एवं श्रीराम सरोज ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि कथावाचक आचार्य बालव्यास पंडित विवेक महाराज (चित्रकुट) कथा का प्रसंग करेंगें। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह स्वर्णरेखा नदी पर भागवत पूजन होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से समय पर कथा में शामिल होने का अनुरोध किया हैं।

Related Articles

Back to top button