FeaturedJamshedpurJharkhand

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की द कश्मीर फाइल्स फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग

जमशेदपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से द कश्मीर फाइल्स फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 90 के दशक में कश्मीर में हिंदुओं के साथ बर्बरतापूर्ण घटनाएं हुई। पाकिस्तानी आतंकवादियों ने कुछ दलों की तुष्टिकरण की राजनीति के बल पर कश्मीर में हिंदुओं का नरसंहार किया। हमारी माताओं-बहनों के साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार किया गया। लेकिन दुर्भाग्यवश वोटबैंक की राजनीति ने सालों तक यह सच्चाई देश से छिपाई। उस समय की घटना को दर्शाते हुए अब उदय कश्मीर फाइल्स के नाम से एक फिल्म बनी है। देशहित में कई राज्यों ने इसे टैक्स फ्री किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह है कि इस फिल्म को टैक्स फ्री करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग यह सच्चाई जान सके। जब तक लोग इतिहास जानेंगे, तब तक अपने भविष्य के बारे में लोग सही फैसला ले सकें।

Related Articles

Back to top button