FeaturedJamshedpur

महावीर जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर बागबेडा महानगर विकास समिति ने पौधा वितरण किया


जमशेदपुर। भगवान महावीर जयंती एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संविधान के रचयिता के जयंती पर बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता सुबोध झा ने दर्जनों लोगों के बीच पौधा वितरण कर लोगों को महावीर जयंती एवं डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जयंती पर अपना विचार रखते हुए पौधारोपण का कार्यक्रम एवं बागबेड़ा के बजरंगी खेल मैदान से पौधा वितरण का कार्यक्रम किया गया। सुबोध झा ने सभी जनता जनार्दन से आग्रह किया है हम सभी लोगों को संकल्प लेना चाहिए एक छोटा सा पौधा अवश्य अपने घर पर लगाए और जल ही जीवन है जल को सुरक्षित रखते हुए अपने घरों में जल संग्रह केंद्र अवश्य बनाने का कार्य करें। वाटर हार्वेस्टिंग कर पानी को बचाने का संकल्प लें। बागबेड़ा की जनता बूंद बूंद पानी के लिए तरस रही है। आज के समय घरों में लोग बोरिंग कर रहे हैं और 500 फीट पर भी उन्हें पानी प्राप्त नहीं हो रही है। झा ने कहा अधिक से अधिक पौधा लगाएं और अपने जीवन को खुशहाल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। इस कार्यक्रम में ऋतु सिंह अनिल मिश्रा रोहित कुमार विनोद सिंह रुपेश शर्मा सोना देवी विनय सिंह अजीत कुमार एवं अन्य लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker