FeaturedJamshedpurJharkhand

चाय पे चर्चा ग्रुप के सदस्यों ने टाटा समूह के संस्थापक एवं जमशेदपुर के अन्नदाता जमशेदजी नवसीरवानजी टाटा के जयंती मनाई

जमशेदपुर;विश्व प्रसिद्ध औधोगिक संस्थान टाटा समूह के संस्थापक एवं जमशेदपुर के अन्नदाता जमशेदजी नुसीरवानजी टाटा के जयंती पर शुक्रवार को चाय पे चर्चा ग्रुप के सदस्यों द्वारा गोलमुरी में उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा की जमशेद जी टाटा का योगदान को ये देश कभी नही भुला सकती जिस तरह टाटा जी ने उनका मानना था कि आर्थिक स्वतंत्रता ही राजनीतिक स्वतंत्रता का आधार है। जमशेदजी एक अलग ही व्यक्तित्व के मालिक थे। उन्होंने न केवल कपड़ा बनाने के नये-नये तरीक़े ही अपनाये बल्कि अपने कारखाने में काम करनेवाले श्रमिकों का भी खूब ध्यान रखा। उनके भले के लिए जमशेदजी ने अनेक नयी व बेहतर श्रम-नीतियाँ अपनाईं। इस नज़र से भी वे अपने समय में कहीं आगे थे। सफलता को कभी केवल अपनी ज़ागीर नहीं समझा, बल्कि उनके लिए उनकी सफलता उन सब की थी जो उनके लिए काम करते थे। जमशेदजी के अनेक राष्ट्रवादी और क्रान्तिकारी नेताओं से नजदीकी सम्बन्ध थे इस कार्यक्रम मे अशोक सामंत , कुमार अभिषेक ,शिंदे सिंह ,विजय गोंड , पप्पू उपाध्याय ,गणेश बिहारी , नौशाद खान ,रंजीत सिंह ,दीपक सिंह , दीपक मुखर्जी ,कुमार आशुतोष ,साकेत कुमार , अनिकेत रॉय ,रमन सिंह ,सुधीर मंडल ,आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button