FeaturedJamshedpurJharkhand

भारतीय जनतंत्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खदेड़ा जुस्को गुंडा पार्टी के लोगों को कहा यह पर किसी की गुंडागर्दी नही कि चलेगी

जमशेदपुर;टाटा स्टील द्वारा गोलमुरी एग्रिको मुख्य सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है।मुख्य सड़क के किनारे पिछले 45 वर्षों से कुछ दुकानें हैं,जिनको कि आज गुंडा पार्टी के लोगों द्वारा जबरन तोड़ने का प्रयास किया जा रहा था।
दुकानदारों ने इसकी शिकायत विधायक श्री सरयू राय की पार्टी के जिला महामंत्री श्री मनोज सिंह उज्जैन को सूचित किया।
मनोज सिंह उज्जैन पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुँचे,एवं गुण्डापार्टी के लोगों को रोका एवं तत्काल श्री सरयू राय एवं केन्द्रीय उपाध्यक्ष श्री रामनरायण शर्मा को सूचित किया।
विधायकजी ने अविलम्ब जुस्को के कैप्टन धनन्जय मिश्रा को कहा कि किसी भी दुकान के पुनर्वास से पहले विस्थापन करने की कारवाई को बन्द करें,एवं अपने कार्यकर्ताओं को भी उनके शहर आने तक कार्य को रोके रहने को कहा।
मौके पे पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष श्री रामनरायण शर्मा ने कहा कि टाटा एवं जुस्को तानाशाही की मंशा से कारवाई करने से बाज आए अन्यथा भारतीय जनतंत्र मोर्चा के कार्यकर्ता संड़क पर उतरकर ईनका पुरजोर विरोध करेंगे।
मौके पे भारतीय जनतंत्र मोर्चा के श्री रामनरायण शर्मा,जिला महामंत्री श्री मनोज सिंह उज्जैन,श्री विजय नारायण सिंह,श्री मार्टीनजी,श्री दुर्गा राव,श्री नवीन कुमार,श्री प्रमोद मिश्रा,श्री रक्षित जायसवाल,श्री सुमित साहू,श्री गोल्डेन पान्डे,श्री किशोर सिंह,श्री सौरभ सिंह,श्री नेल्सन डेविड,श्री राजु सिंह,श्री अनुप तिवारी,श्री आशीष कुमार,श्री विक्की यादव,श्री विजय महतो,श्री राहुल,श्री विशाल सरकार एवं सभी दुकानदार उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker