FeaturedJamshedpur

मानगो में अटल क्लिनिक खोला जाए=बाबर खान

जमशेदपुर। ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के केंद्रीय महासचिव बाबर खान के नेतृत्व में सिविल सर्जन कार्यालय में मुख चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर शाहीर पाल से मिला। और जरूरत मंद मानगो वासियों की स्वास्थ सुरक्षित रहे को लेकर अटल क्लिनिक खोलने की मांग किया। बाबर खान ने कहा कि आज मानगो में स्वास्थ्य उप केंद्र है लेकिन डॉक्टर नहीं रहते है। कई गंभीर रूप से पीड़ित रोगी इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं। बीमार महिलाओं की इलाज हेतु अटल क्लिनिक जरूरी है। ता कि हर रोगी समय रहते अपना इलाज करा ले। बाबर खान ने कहा अटल क्लिनिक के लिए पर्याप्त जगह भी है। इस मौके पर सैयद अहमद, मुजाहिद खान,अकरम मिन्हाज, शेख नसीर,मनोज सिंह,राजेश कुमार, बादल महतो,रिजवान अंसारी, शौकत हुसैन, अब्दुल बोखरी, रफीकुर जामा,आदि कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button