FeaturedJamshedpurJharkhand

यहां गिरा था सती की पीठ का हिस्सा: लक्ष्मी सिन्हा

पटना/जमशेदपुर: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव महिला प्रकोष्ठ लक्ष्मी सिन्हा ने पटना सिटी स्थित छोटी पटनदेवी मंदिर में पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। लक्ष्मी सिन्हा ने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा श्रद्धा व उल्लास के साथ पटना सिटी स्थित छोटीपटन देवी मंदिर में सैकड़ों वर्षो से हो रही है। शारदीय नवरात्र के दौरान यहां भक्तों का ताता लगी रहती है। देश की 51 शक्तिपीठों में प्रमुख इस उपासना स्थल में मां तीन स्वरूपों मैं विराजमान है। मां यहां आने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती हैं। श्रीमती सिन्हा ने बताया कि मंदिर के आचार्य अभिषेक आनंद द्विवेदी जीने बातचीत में बताया कि दक्ष प्रजापति की पुत्री सती ने अपने ही पिता की यज्ञ में पति के अपमान को सहन न करते हुए, उसी वेदी मे कूदकर जीवन लीला समाप्त कर दी थी। सती के शरीर के 51 खंड हुए थे। ये अंग जहां गिरे वहां शक्तिपीठ स्थापित किए गए। छोटी पटनदेवी स्थल पर माता सती की पीठ का अंग गिरा था। सप्तमी को महानिशा पूजा, अष्टमी को महागौरी और नवमी की सिद्धिदात्री देवी दर्शन पूजन के बाद हवन व कुमारी कन्या पूजन में लोगों का उत्साह देखने बनता है।

Related Articles

Back to top button