FeaturedJamshedpur

भाजपा मानगो मंडल ने मानगो थाना को क्षेत्र के अव्यवस्था को लेकर सौंपा ज्ञापन

रोशन कु.पांडेय जमशेदपुर. भाजपा मानगो मंडल के अध्यक्ष विनोद राय ने बुधवार को अपने मंडल के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ मानगो थाना पहुंचकर मानगो के पारसनगर, टीचर्स कॉलोनी, दाईगुट्टु जैसे क्षेत्र में फैलते नशे के जाल को रोकने के लिए एक ज्ञापन पत्र थाना प्रभारी विनय कुमार को सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए विनोद राय ने गांजा, ब्राउन सुगर, अवैध महुआ शराब एवं नशीली दवाईयां के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि इन सभी नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लागाया जाये। इसकी वजह से युवा वर्ग का जीवन अंधकार में जा रहा है। युवा वर्ग अपने निचले उम्र में ही नशे के कारण अपराध की दुनिया में घुसते जा रहें है, जिसके बाद थाना के प्रभारी विनय कुमार ने भी बताया कि ऐसे मामले पर हमारी ओर से मुहिम चलायी जा रही है। अब इसे और भी तेज किया जायेगा। जो भी दोषी पाए जायेंगे उसे उसकी सजा जरूर मिलेगी। मंडल के अध्यक्ष विनोद राय ने भी अपनी ओर से नशे के रोकथाम के लिए प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिया। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी शंभुनाथ चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विजय तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी लक्की सिंह, भाजपा जमशेदपुर महानगर के उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, भाजपा महानगर के कोषाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, दशरथ चौबे, गंगा साहू, हरदयाल सिंह, राजहंस तिवारी, कामेश्वरी शर्मा, नीलकमल शेखर, संजय सिंह, मृत्युंजय सिंह, विनय कुमार, कल्लू सिंह, संतोष उपाध्याय, घनश्याम साव, प्रताप साहू, अंकेश कुमार, सुशील पाण्डे, दीपक तिवारी, मनीष दीक्षित, ऋतु शर्मा, संतोष पंडित समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker