FeaturedJamshedpurJharkhand

भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह के नेतृत्व में आजाद नगर में दर्जनों ने थाना भाजपा का दामन


जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत आजादनगर मंडल में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात, पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ती, अल्पसंख्या मोर्चा के जिला अध्यक्ष निसार अहमद, मंडल अध्यक्षा फातिमा शाहीन के नेतृत्व में करीब 40 से 50 लोगो ने भाजपा परिवार का दामन थामा। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने सभी को माला पहनकर पार्टी में अभिनंदन किया और पार्टी में शामिल कराया। इस अवसर पर पूर्व आईपीएस एवं भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों का जुकाम भारतीय जनता पार्टी मैं हो रहा है। भाजपा में शामिल होने वाले अल्पसंख्यक लोगों का कहना है कि वे लोग केंद्र सरकार और मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button