FeaturedJamshedpurJharkhandNational

भाजपा के हर एक कार्यकर्ता एक पौधा अवश्य लगाएं : शैलेन्द्र सिंह

आदित्यपुर। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश मे स्वच्छ भारत मिशन के तहत वृक्षारोपण अभियान चला रही है। इस निमित्त सिमडेगा जिला भाजपा के संगठन प्रभारी शैलेंद्र सिंह, बानो हुरदा जलडेगा एवं कोलेबिरा प्रखंडों में पौधारोपण अभियान चलाया एवं कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि भाजपा का हर एक कार्यकर्ता एक पेड़ अवश्य लगाएं।
साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त कार्यकर्ताओं के बीच तिरंगा का वितरण किया और कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में हम सब शरीक होकर अपने अपने घरों प्रतिष्ठानों में तिरंगा अवश्य लगाएं एवं दूसरों को भी प्रेरित करें की एक तिरंगा अपने घर में जरूर लगाएं। और आजादी के अमृत महोत्सव को सेलिब्रेट करें मौके पर जिला उपाध्यक्ष भोला साहू बानो मंडल अध्यक्ष कामेश्वर सिंह हुरडा मण्डल अध्यक्ष ओमिन सिंह जलडेगा मंडल अध्यक्ष मोतीलाल ओहदार कोलेबिरा मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार कोलेबिरा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि चिंतामणि कुमार मुखिया विश्वनाथ बड़ाईक अजित टोपनो फिरू बड़ाइक घनश्याम सिंह रूपेश बड़ाईक सुजीत सिंह प्रमोद अशोक ठाकुर जनेश्वर बिल्हौर कृष्णा दास उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker