FeaturedJamshedpur

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भाजमो अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में बिरसानगर संडे मार्केट स्तिथ प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.

विधायक सरयू राय बोले बिरसा मुंडा की शहादत को आज पुरा देश नमन कर रहा है.

जमशेदपुर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर भाजमो अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कोया के नेतृत्व में बिरसानगर संडे मार्केट स्तिथ प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस दौरान भाजमो के संरक्षक व क्षेत्र के विधायक सरयू राय उपस्थित हुए. श्री राय ने शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. श्री राय ने कहा की भगवान बिरसा मुंडा ने युवा अवस्था में देश के लिए जो कार्य किया और देश को जो दिशा दिखाई वह अतुलनीय है. उन्होंने युवा अवस्था में अंग्रेजी हुकूमत के शोषण के खिलाफ उलगुलान किया और अंग्रेजी तानाशाह शासन से लोहा लिया. उनके साहस और वीरता के आगे कमजोर पड़ती अंग्रेजी ताकत को उन्हें गिरफ्तार कर हत्या करने पर विवश होना पड़ा. भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में जो झारखंड अलग राज्य की स्थापना हुई वह एक सुखद संयोग है और आने वाले दिनों में इस दिवस को लोग और भव्यता और विराट रूप में मनाएंगे. श्री राय ने बिरसा मुंडा के नाम से स्थापित बिरसानगर के कायाकल्प करने की बात कही, अनहोनें कहा कि आने वाले दिनों में बिरसानगर को बहतर बनाकर एक आदर्श कालोनी के रूप में विकसित किया जाएगा और क्षेत्र के हर घर में नम्बर, सुदृढ़ जनसुविधा एवं सुचारू व्यवस्था मुहैया कराया जाएगा. इस दौरान मुख्य रूप से भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा एवं भाजमो जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, मंत्री विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश प्रसाद,असंगठित प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव,
जनकल्याण प्रतिनिधि मिष्टु सोना,बिरसानगर मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर राव,बारीडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, बरमामाइंस मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष बिनोद यादव,पेयजल प्रभारी अमर चंद्र झा, सह प्रभारी शंकर कर्माकर,असीम पाठक,अभय सिंह, जनमजय पांडे, अमित शर्मा, रोचित जयसवाल, नवीन कुमार , राजू सिंह, अमित राम, सौरभ सिंह, मनजोत सिंह , लालबाबू , गणेश चंद्र, अमरेश कुमार,सुमित साहू ,आरती मुखी,लक्ष्मी सरकार, अमित राम, रेखा महानंदी,जानकी गोप,विजय लक्ष्मी,नंदिता गगराई,मीना लोहार,गुरमीत कौर, पंपा बनर्जी,किरण देवी, काकोली मुखर्जी, शारदा शर्मा, डी मनी,
राजू सिंहा ,जयप्रकाश सिंह, खोखन गोराई, गणेश चंद्रा, सुनील सिंह, सुमित साहू, राजू कर्मकार,शिबू रविदास,बबलू यादव,राहुल कुमार, खुशबू कुमारी ,मिनारुचिता दास, कालीचरण कर्मकार,निक्की लोहार,शंभू झा,नारायण साहू,जयप्रकाश ठाकुर, सहित अन्य उपस्थित थे.

सधन्यवाद,
प्रकाश कोया

Related Articles

Back to top button