FeaturedJamshedpurJharkhandNational

ब्रह् ज्ञानी बाबा नामदेव जी का 753 वा जन्मदिवस बड़े पैमाने पर मनाया गया

जमशेदपुर I गुरुद्वारा साहब होमपाइप कमेटी द्वारा हर वर्ष की तरह ब्रह् ज्ञानी बाबा नामदेव जी का 753 व जन्म उत्सव बड़े पैमाने पर मनाया गया इस विशेष मौके पर ज्ञानी जसपाल सिंह छाबड़ा एवं ज्ञानी गुरदीप सिंह निक्कू एवं गुरुद्वारा साहब के ग्रंथि बाबा हरजिंदर सिंह सिख स्त्री सत्संग सभा की जसवीर कौर द्वारा शब्द कीर्तन किया गया जबकि सुखविंदर सिंह ने बाबा नाम देव जी के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला
इस विशेष मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह झारखंड गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह महासचिव गुरचरण सिंह बिला तीन प्लेट गुरुद्वारा के प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा उपाध्यक्ष ज्ञानी कुलदीप सिंह गुरु नानक सेवा दल के प्रधान हरविंदर सिंह मंटू मैंगो के प्रधान हरजिंदर सिंह महासचिव जसवंत सिंह जसु सलाहकार सुखदेव सिंह बिट्टू सुरेंद्र सिंह शिंदे किताडी गुरुद्वारा के प्रधान जगजीत सिंह गांधी गोल पहाड़ी के प्रधान लखविंदर सिंह सरजामदा के प्रधान रविंद्र सिंह परसुडी के प्रधान रणजीत सिंह माथारू गौरी शंकर रोड के कोषाध्यक्ष हरजीत सिंह लाडी टायला डूंगरी के प्रधान सुखराज सिंह महासचिव परमजीत सिंह विकी बारीडीह के प्रधान कुलविंदर सिंह रिफ्यूजी कॉलोनी के प्रधान हरमिंदर सिंह मेदी सोनारी के प्रधान तारा सिंह सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह समाजसेवी सतबीर सिंह सोमू बिरसानगर के महासचिव परमजीत सिंह रोशन ज्ञानी कुलदीप सिंह जसवंत सिंह सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर चेयरपर्सन कमलजीत कौर महासचिव परमजीत कौर जसवीर कौर आदि को स्वरूपा भेंट कर सम्मानित किया गया

इस मौके पर अपने संबोधन में सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह ब्रह् ज्ञानी बाबा नामदेव जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं सिख समुदाय से जात-पात से दूर रहने की अपील की साथ ही उन्होंने 27 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर बिष्टुपुर गुरुद्वारा से निकलने वाले नगर कीर्तन में सभी लोगों को भाग लेने का अनुरोध किया
पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह सिंह ने पटना साहिब की ओर से समय-समय पर हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया
सी जीपीसी के चेयरमैंन एवं झारखंड गुरुद्वारा के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह ने समाज सुधार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करने का अनुरोध किया
इस विशेष मौके पर होम पाइप गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान दलबीर सिंह महासचिव गुरनाम सिंह द्वारा समाजहित में लंबे समय से किए जा रहे कार्यों के लिए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से स्वरूपा भेंट कर सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया
सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी ने खासतौर से गुरु के लंगर की सेवा में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए स्वर्गीय पूरन सिंह के सुपुत्र रतन सिंह को भी सम्मानित किया गया
इस विशेष मौके पर होम पाइप गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सरबजीत सिंह जागीर सिंह बलविंदर सिंह बेदी मनजीत सिंह छोटू एवं स्त्री सत्संग सभा होम पाइप भव्य धार्मिक समागम को सफल बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई

इस भव्य धार्मिक समागम का संचालन सुखविंदर सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन होम पाइप गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान दलबीर सिंह ने किया

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker