बोकारो में चल रहा है एटक का 6 वा राज्य स्तरीय सम्मेलन

जमशेदपुर। एटक का 6 वां झारखंड राज्य सम्मेलन 17-19 मार्च 2023 सेक्टर-2 कामरेड ए0के0 अहमद हॉल कला केन्द्र बोकारो में हो रहा है। सम्मेलन कि उद्घाटन एवं अध्यक्षता एटक यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड अमरजीत कौर एवं भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के पूर्व सांसद कामरेड रमेंद्र कुमार ने किया, जिसमें जमशेदपुर से एटक यूनियन से सम्बद्धता रखने वाले झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
उसमें झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के महासचिव कामरेड सपन घोषाल, यूनियन के सचिव कामरेड रमेश मुखी, चुड़ा हांसदा, मोइलेन कन्डूलना ने भाग लिया। इस सम्मेलन में एटक यूनियन ने देश के अन्दर बढ़ रही असमानता, देश में बढ़ती हुई बेरोजगारी, केन्द्र सरकार के द्वारा श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी संशोधन, बढ़ती हुई महांगाई, देश की समाप्ति को निजी हाथों में बेचकर निजिकरण करना, अमानवीय ठेका प्रथा को समाप्त करना, देश के अन्दर बच्चों में बढी हुई कुपोषण, जनता को जी0एस0टी0 के रूप में आर्थिक बोझ, जनता की घटती आमदनी और कार्पोरेट घरानों की बढ़ती मुनाफे, बैंकों और भारतीय जीवन बीमा निगम की अडाणी के द्वारा भयंकर लूट सबसे बड़ा घोटाला, केंद्र सरकार के द्वारा पूंजिपतियों को लगातार लाभ पहुंचाने और मजदूर किसानों छात्र नौजवानों एवं महिलाओं के खिलाफ गलत नीतियों पर चिंता व्यक्त किया गया और झारखंड सहित पूरे देश भर में जनांदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया गया।