FeaturedJamshedpur

बैजू मुखी कांग्रेस नेता को श्रद्धांजलि एवं शाही सम्मान प्रदान किया जिला कांग्रेस ने

जमशेदपुर । वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वः बैजू मुखी का पार्थिव शरीर दिनांक 4 अगस्त बुधवार को दोपहर 12:00 बजे कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में पहुँचते ही कांग्रेसजनो ने बैजू मुखी अमर रहे का नारा लगाया।
जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ एवं वरीय नेताओं ने पार्थिव शरीर का आगवानी किया। सर्व प्रथम जिला कांग्रेस के तरफ से जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ ने पुष्प अर्पित किया, पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का झण्डा जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ, रामाश्रय प्रसाद पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार झा ऊर्फ नट्टू झा, जोनल कोऑडिनेटर अशोक चौधरी, कोल्हान प्रवक्ता राकेश तिवारी, रियाजुद्दीन खान कोऑडिनेटर अनुशासन समिति ने प्रदान किया। जिलाध्यक्ष सहित कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त रूप से सलामी दिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद एवं ब्रजेन्द्र तिवारी ने किया।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जिलाध्यक्ष के माध्यम से स्वः बैजू मुखी के परिवार को संवेदना प्रकट किया साथ ही प्रार्थना किया कि इस दुःख की घड़ी में ईश्वर शक्ति प्रदान करें।
कार्यक्रम में जसाई मार्डी, के के शुक्ला, आनंद बिहारी दुबे, आनंद मय पात्रा, जम्मी भाष्कर, अतुल गुप्ता, संजय यादव, अमरजीत नाथ मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, सुदर्शन तिवारी, राज किशोर यादव, ओम प्रकाश उपाध्याय, नन्द लाल सिंह, अभिजीत सिंह, सुनील झा ऊर्फ बबुआ झा, अशोक सिंह, रमण खान, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, परविंदर सिंह, मो नौशाद, हीरालाल दास, माननीय सिंह, रामस्वरूप यादव, मुन्ना सिंह, ज्योति मिश्रा, अमित प्रसाद, राकेश जयसवाल, जेसी महंती, दिनेश पोद्दार सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker